Breaking News
recent

कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक नवल किशोर ने ठोकी ताल, निर्दलीय किया नामांकन दाखिल

सवाईमाधोपुर।

राजस्थान चुनाव की नजदीकियों के साथ-साथ प्रदेश में पार्टियों में टिकट वितरण के बाद समीकरण गड़बड़ा गए हैं। बामनवास विधानसभा क्षेत्र मे दोनों प्रमुख पार्टियों के टिकट वितरण के बाद बागी उम्मीदवारों ने समीकरण बिगाड़ कर रख दिए है। कांग्रेस टिकट के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे पूर्व विधायक नवल किशोर मीना ने आज बगावत करते हुए निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। हजारों समर्थकों के साथ रोड शो करते हुए मीना उपखंड कार्यालय पहुंचे और रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पर्चा दाखिल किया।

 

बता दें कि नवल किशोर मीना बामनवास के सबसे बडे सियासी घराने से ताल्लुक रखते हैं। उनके भाई पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीना को भी टिकट नही दिया गया, साथ में उनके ही भाई हरीश मीना जो हाल ही में भाजपा से नाता तोडकर देवली उनियारा से कांग्रेस के प्रत्याशी है। बामनवास सीट पर उनके स्थान पर नये चेहरे के रूप मे इन्दिरा मीना को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया गया है।

 

नवल किशोर मीना 2008 में बामनवास क्षेत्र से विधायक रह चुके है। अब बामनवास की राजनीति में त्रिकोणीय मुकाबला स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। मीना के इस दांव से बामनवास विधानसभा क्षेत्र के सारे समीकरण गड़बड़ा गए है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.