Breaking News
recent

दुबई से चौदह दिन बाद पहुंचा शव

दुब्बी. दुबई मे कमाने गए युवक का शव 14वें दिन शुक्रवार को रेटा गांव पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई व परिवार वालों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। रेटा निवासी मेघाराम बैरवा (25) पुत्र बरदूराम बैरवा की मजदूरी करते समय हादसा हाने से मृत्यु हो गई थी। मेघाराम दो माह पहले ही किसी से 70 हजार रुपए का कर्जा करके किसी एजेन्ट के माध्यम से दुबई में मजदूरी करने गया था।

 

मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं। शुक्रवार सुबह शव जैसे ही गांव पहुंचा तो हर किसी कह आंखों मे आंसू छलक रहे थे। अब परिवार को पालने के लिए कोई सहारा नहीं बचा। कांग्रेस प्रत्याशी ममता भूपेश व भाजपा प्रत्याशी विक्रम बंशीवाल ने भी शव पर पुष्प अर्पित किए। मृतक के भाई कालूराम बैरवा ने राज्य सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।

 

 

एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म, रैफर किए मरीज ने रास्ते में दम तोड़ा


दौसा. बांदीकुई अस्पताल से जयपुर रैफर होने के बाद सिकंदरा टोल प्लाजा के समीप एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से शुक्रवार दोपहर एक मरीज ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में मृतक के साथ आए परिजनों ने बताया कि कालीपहाड़ी निवासी लादूराम (45) को सुबह बांदीकुई अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे जयपुर के लिए रैफर कर दिया।

 

 

लादूराम को एम्बुलेंस 108 में ऑक्सीजन लगा कर बांदीकुई से रवाना किया गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि गिरधरपुरा टोल प्लाजा के समीप ही एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो गई। उन्होंने एम्बुलेंसकर्मियों से कहा तो उन्होंने आश्वासन दिया कि वे दौसा से शीघ्र ही दूसरी एम्बुलेंस मंगवाते हैं, लेकिन दौसा से दूसरी एम्बुलेंस नहीं आई। इस पर दौसा शहर में प्रवेश करते समय लादूराम ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म नहीं होती तो लादूराम की जान नहीं जाती। अस्पताल में मृतक की पत्नी व उसके बच्चे विलाप कर रहे थे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.