Breaking News
recent

जनता और पार्टी के आदेश पर लडूंगी विधानसभा का चुनाव- चित्रा सिंह

पोकरण (जैसलमेर)। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंतसिंह की पुत्रवधू और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह ने पोकरण में विधानसभा चुनाव लडऩे की इच्छा जताते हुए राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। गौरतलब है कि हाल ही मानवेन्द्रसिंह ने भाजपा से नाता तोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।

इस दौरान उनकी पत्नी चित्रासिंह ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद मानवेन्द्र व चित्रासिंह पिछले तीन-चार दिन से बाड़मेर-जैसलमेर का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान मानवेन्द्र ने स्पष्ट कहा कि उनका विधानसभा चुनाव लडऩे की इच्छा नहीं है और वे विधानसभा चुनावों में पार्टी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करेंगे।

इस बीच चर्चाएं चल रही थी कि उनकी पत्नी विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। एेसे में गुरुवार को पोकरण में आयोजित सभा के दौरान चित्रा सिंह ने कहा कि यदि जनता चाहेगी तथा पार्टी का आदेश होगा, तो वे विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी।

एेसे में चर्चाओं को बल मिला है कि चित्रासिंह बाड़मेर-जैसलमेर जिले की किसी विधानसभा सीट से कांग्रेस की तरफ से दावेदारी कर सकती हैं।


'आपसी भाईचारे व सद्भाव को करें मजबूत'
स्थानीय दयाल सैनिक राजपूत छात्रावास में आयोजित स्वागत समारोह व बैठक को संबोधित करते हुए कर्नल मानवेन्द्रसिंह ने कहा कि मारवाड़ क्षेत्र में हमेशा क्षत्रिय समाज ने अन्य समाजों के साथ मिलकर भाईचारे व आपसी सद्भाव को मजबूत करने के लिए कार्य किया है।

उन्होंने इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उसे और मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने आगामी चुनाव में पार्टी, समाज, धर्म से ऊपर उठकर कार्य करने तथा सभी से मिल-जुलकर एक दूसरे का सम्मान व मदद करते हुए अपने इतिहास को स्वर्णिम बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग व योगदान के बिना राष्ट्र व समाज की तरक्की संभव नहीं है।

उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के महत्व को समझते हुए शत प्रतिशत मतदान करने की बात कही। उन्होंने स्वाभिमान यात्रा के दौरान मिले समर्थन के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि स्वाभिमान सैनिकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने उपस्थित लोगों ने आगामी चुनावों में इसी तरह सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.