Breaking News
recent

कपड़ा व्यापारियों ने दूसरे दिन भी बंद रखी दुकानें

बहरावण्डा खुर्द. कस्बे के भीड़-भाड़ वाले मुख्य बाजार में लगने वाली पटाखों की दुकानों के विरोध ने तूल पकड़ लिया। इसको लेकर कपड़ा व्यापार एसोसिएशन बहरावण्डा खुर्द के व्यापारियों ने मुख्य बाजार में स्थित सभी कपड़ों की दुकानें सोमवार को भी दोपहर तक बंद रखी। साथ ही पटाखों की दुकानों को मुख्य बाजार से हटवाकर आबादी क्षेत्र से दूर खुले स्थान पर लगवाने के लिए सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिप्रसाद मंगल सहित दीपक मंगल, पुष्पेन्द्र गर्ग, कृष्णअवतार गोयल, कमलेश गर्ग, कैलाश गर्ग, रघुनन्दन प्रसाद सिंहल, विमलेश गर्ग, जितेन्द्र मित्तल आदि मौजूद थे।


ये था मामला
कस्बे में पटाखों की दुकानें मुख्य बाजार में लगाई जा रही थी। आसपास कपड़ा व्यापारियों की दुकानें है। इससे हादसे का अंदेशा बना हुआ था। व्यापारियों ने पटाखा दुकानदारों से दूसरी जगह दुकान लगानी की कही तो विवाद हो गया।


खुलें स्थान पर लगवाई दुकानें : बहरावण्डा खुर्द पुलिस ने पटाखा विक्रेताओं को मुख्य बाजार में पटाखों की दुकानें नहीं लगाने के लिए पाबंद किया तथा दुकानों को मुख्य बाजार से हटवाकर टोंक शिवपुरी स्टेट हाइवे पर खुले स्थान पर लगवाई।


सोमवार सुबह सभी पटाखा विक्रेताओं को मुख्य बाजार से पटाखों की दुकान हटाकर राउमावि के सामने खुले स्थान पर लगाने के लिए पाबंद किया। पटाखों की दुकान अब बाजार से दूर लगी हुई है।
करतार सिंह, चौकी प्रभारी, बहरावण्डा खुर्द



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.