Breaking News
recent

महिला केे साथ हुई लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

लालसोट. सलेमपुरा गांव के पास गत 5 नवम्बर को एक महिला के गले से सोने का पेंडिल व चांदी की माला को तोडऩे के मामले में रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए लूट के सामान को भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। रामगढ़ पचवारा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि परिवादी लाली देवी ने मामला दर्ज कराते हुए बताया था कि 5 नवम्बर को वह अपने परिजनों के साथ एक कार्यक्रम में जीम कर वापस लौट रही थी।

 

इसी दौरान एक बाइक सवार ने झपट्टा मार कर गले में पहने सोने का पेंडिल व चांदी की माला को तोड़ कर लालसोट की ओर रवाना हो गया। मामले की जानकारी के बाद रामगढ़ पचवारा थाने के कांस्टेबल रोहिताश, मीठालाल व लालसोट पुलिस थाने के कांस्टेबल अमरसिंह व लहरीलाल की संयुक्त टीम ने मुखबिर व राहगीरों से संदिग्धोंं के बारे में जानकारी जुटाते हुए तलाशी अभियान शुरू किया।

 

इस पर लालसोट के घाटा पाड़ा से अर्पित उर्फ आल्या सैनी निवासी राजौली को गिरफ्तार करते हुए सोने का पेंडिल व चांदी की माला को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अर्पित उर्फ आल्या सैनी ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब एक दर्जन वारदातें करना स्वीकार किया है।(नि.प्र.)

 

 


मारपीट के आरोपी को दो वर्ष का कारावास


लालसोट. शहर के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय क्रम दो ने करीब ग्यारह साल पुराने मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को दो वर्ष के साधारण कारावास व पांच हजार रुपए का अर्थदंड दिया। मामले के अभियोजन अधिकारी समर्थलाल बैरवा ने बताया कि परिवादी भरतलाल पुत्र बिरदाराम मीना निवासी खेडली द्वारा दर्ज कराए गए मामले में लालसोट पुलिस द्वारा आरोप पत्र पेश किया था।

 

इस पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय क्रम दो न्यायालय के न्यायाधीश पूरण सिंह ने आरोपी लोहड़ीराम मीना, मूलचंद मीना निवासी खेडली व किशोर मीना निवासी गांगल्यावास को दंडित किया है।(नि.प्र.)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.