Breaking News
recent

बंद कमरे में जब पड़ोसियों ने पत्नी को देखा इस हालत में तो उड़ गए होश

दौसा। दौसा के महुवा इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति फरार हो गया। दो साल पहले ही युवती की शादी हुई थी। हत्यारा पति बेराजगार था और शराब पीने का आदी था। पुलिस हत्यारे पति की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी अनुसार गाजीपुर गांव में रामफूल की ढांणी में रहने वाले धर्मसिंह का बीती रात अपनी पत्नी से विवाद हो गया। धर्मसिंह रात करीब ग्यारह बजे शराब के नशे में घर पहुंचा था। आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि रात के समय दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। अधिकतर मुद्दा खाना ही होता था। बीती रात भी दोनों के बीच खाने की बात को लेकर ही विवाद हुआ था। कुछ ही देर के बाद धर्मसिंह घर से चला गया था। धर्मसिंह के जाने के बाद जब पड़ोसियों ने देखा तो उसकी पत्नी को फर्श पर मरा पाया।

धर्मसिंह ने चाकू और कुल्हाड़ी से पत्नी के गले और पेट पर दस से भी ज्यादा वार किए थे। आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि धर्मसिंह दो साल पहले ही शादी कर पत्नी को यहां लाया था।


वहीं इधर... बस ने कार को टक्कर मारी, दो की मौत
जयपुर। अजमेर पुलिया के पास देर रात एक तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस कार को करीब पचास मीटर तक घसीटती हुई ले गई। हादसे के बाद चालक व सवारियां मौके से भाग निकले। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर विधायकपुरी थाने पर खड़ी करवा दी है। मामले की जांच सडक़ दुर्घटना अनुसंधान इकाई साउथ कर रही है। पुलिस के अनुसार देर रात करीब तीन बजे अजमेर पुलिया के पास तेज रफ्तार बस ने कार के साइड से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर दोनों की मौत हो गई। पुलिस बस के नम्बरों के आधार पर चालक व खलासी की तलाश कर रही है। जांच अधिकारी एसआई सज्जन सिंह ने बताया कि कार सवार युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। कार में जो दस्तावेज मिले है वह मकान पहले की बिक चुका है। युवकों की पहचान के प्रयास जारी है। युवकों के पास कोई दस्तावेज नहीं मिले है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.