Breaking News
recent

Breaking : अलवर में यहां देर रात ट्रेन से कटकर 3 छात्रों की मौत, एक गंभीर घायल जयपुर रैफर, मचा हडक़ंप

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित शांतिकुंज कॉलोनी के समीप तीन युवकों की ट्रेन के कटने से मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात को हुए इस ट्रेन हादसे की सूचना के बाद जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे का शिकार हुए चारों में से दो अलवर के रैणी क्षेत्र के निवासी है, एक राजगढ़ और एक करौली जिले के टोडाभीम इलाके का निवासी हैं, चारों अलवर में किराए के मकान मे रहकर पढ़ाई कर रहे थे।

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए युवक को अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त रैणी निवासी मनोज, बिचपुरी निवासी सत्यनारायण और ऋषि के रूप में की है। घायल हुए अभिषेक मीणा को जयपुर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस हादसा के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही यह तीनों किस तरह हादसे के शिकार हुए इस पर भी पूछताछ की जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.