जयपुर।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सुनेल दौरे से पूर्व शनिवार दोपहर लगभग 12.45 बजे रास्ते में सलोतिया गांव में भाजपा नेता परसराम नागर की अगुवाई में ग्रामीणों ने स्वागत किया। इसके बाद राजे लगभग 1 बजे सुनेल स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोविन्द धाकड़ के निवास पहुंची, यहां परिवार के सदस्यों और भाजपा नेता बालकृष्ण दुबे, प्रेम पालीवाल, जनपद रमेश नागर आदि ने मुयमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इसके बाद राजे ने वहां खाना खाया और धाकड़ से जिले में हुए विकास कार्यों आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। सीएम यहां लगभग 1 घंटे रूकी। इसके बाद पिड़ावा मार्ग स्थित आदर्श विद्या मंदिर में सीएम पहुंची, जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद मंडल के पदाधिकारियों ने 51 किलो फूलों के हार से स्वागत किया।
वहीं ग्रामीण महिला ने राजे को भाजपा की टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान राजे ने कहा कि भाजपा पार्टी राजस्थान में इतिहास बदलकर वापिस सरकार बनाएगी। उन्होंने झालावाड़ में विकास के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि जो सपना 30 साल पहले देखा था वह पूरा हो गया।
जिले में पांच साल में इस सरकार ने इतनी उपलब्धियां हासिल की हैं, जितनी कांग्रेस सोच भी नहीं सकती। इतिहास बदलेंगे सरकार हम बनाएंगे यहां से सभी सीट पर भाजपा जीतकर जाएगी। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं से बैठक लेने के बारे में पूछा।
बूथ मजबूत करने में लगा दें सारी शक्ति
राजे ने कहा कि कार्यकर्ता सारी शक्ति बूथ को मजबूत करने में ही लगा दें, बूथ मजबूत होगा तभी राजस्थान में लगातार सरकार बना सकेंगे। इस दौरान सीएम राजे ने मंच पर कार्यकर्ताओं को बुलाकर पार्टी के पक्ष में कार्य करने पर सराहना की।
कमरे में ली पंचायत वार बैठक
राजे ने बूथ सम्मेलन के बाद ग्राम पंचायत वार कार्यकर्ताओं की कमरे में बैठक लेकर निर्देश दिए। मुख्यमंत्री राजे ने शाम 4.25 बजे सुनेल से रवाना होने के लिए गाड़ी में बैठते समय कार्यकर्ताओं से कहा कि अब फॉर्म भरने आऊंगी, जीताने की जिम्मेदारी आपकी है। इसके बाद वे झालरापाटन के लिए रवाना हुई।





No comments:
Post a Comment