Breaking News
recent

राजस्थान विधानसभा election 2018- ‘ईमानदार व साफ सुथरी छवि के प्रत्याशी को मिलेगा वोट’

जैसलमेर. सरहदी जैसलमेर जिले के युवा इस बार अपने वोट को लेकर उत्साहित है, साथ ही वे ईमानदार व साफ-सुथरी छवि वाले प्रत्याशी को वोट देने के ही पक्षधर नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि वोट अनमोल है, सभ को इसका मोल जानना चाहिए।

करण सिंह भाटी (24)
जनप्रतिनिधि ईमानदार हो
मेरा मत उसी प्रत्याशी को जाएगा, जो जातिवाद तथा समाजवाद से ऊपर उठकर क्षेत्र में सफाई तथा स्वास्थ्य संबधी योजनाओं को महत्व दें। जनप्रतिनिधि ईमानदार हो था उसका अपराध से उसका कोई वास्ता न हो।


जीवन सिंह राठौर (18)
विकास की गति को बढ़ाए
विकास की मुहिम को पंख लगा सके। हर वर्ग को साथ लेकर चले ईमानदार छवि के सभी के हितों को ध्यान में रखे में उसी उम्मीदवार को ही अपना मत दूंगा

लक्ष्मण परिहार (22)
जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो सभी को साथ ले चले
जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के साथ सभी को साथ ले कर चले। जो गरीब मजदूर किसान और कर्मचारी वर्ग की मांग को सरकार के सामने रख सके ।

पर्वतसिंह (22)

कथनी व करनी में अंतर की जरूरत
जनता को लुभाने के लिए वादे नहीं करने चाहिए। कथनी और करनी में अंतर रखने की जरूरत है। जैसलमेर जिला पिछड़ा हुआ है और यहां युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए। जो यह करने का बीड़ा उठाए, उसी को मेरा वोट जाएगा।


महिपालसिंह भाटी (24)
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ
विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधि ईमानदारी से प्रयास करें। मेरा वोट ऐसे उम्मीदवार को जाएगा, जो वंचितो की आवाज बने ।

महेश कुमार माली (24)
मैं इस बार ऐसे प्रत्याशी को वोट देना चाहूंगा, जो संकीर्ण मुद्दों से उठकर क्षेत्र में चल रही गंभीर समस्याओं, बेरोजगारी, निरक्षरता, महिला सशक्तिकरण, पेयजल, स्वास्थय व ग्रामीण विकास आदि पर कार्य करें।

आशीष जोशी (21)
उच्च शिक्षा की जरूरत
उच्च शिक्षा में सुधार की जरूरत है। क्षेत्र में तकनीकी व उच्च अध्ययन के लिए बड़े शहरों की और रूख करना पडता है। स्थानीय स्तर पर सुविधांए सुलभ करा सके।

पृथ्वीपालसिंह (18)
जनप्रतिनिधि ऐसा हो, जो विकास में भागीदार बने। हर वर्ग को साथ लेकर चले। ईमानदार छवि के उम्मीदवार को ही अपना मत दूंगा। जनप्रतिनिधि की सोच निष्पक्ष होनी चाहिए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.