सीकर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल बुधवार को शेखावाटी के दौरे पर रहेंगे। स्थानीय प्रवक्ता राजेश खाकल ने बताया कि बेनीवाल शेखावाटी में बुधवार को पांच सभाएं करेंगे। बेनीवाल हवाई मार्ग से दोपहर बारह बजे नीमकाथाना पीला जोहड़ा आएंगे। यहां से वे चला में सभा को संबोधित करेंगे।
32 साल की यह MA-BEd महिला है देश की सबसे अनूठी सरपंच, पूरे गांव को याद दिला दी वर्ष 1960 की
दोनों स्थानों पर रमेश खंडेलवाल के समर्थन में सभा करेंगे। वहीं नवलगढ़ में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीकर विधानसभा क्षेत्र में वाहिद चौहान के समर्थन में पीलियो का ढहर गुंगारा में आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम सात बजे बकरा मंडी में रोड शो के बाद जनसम्पर्क एवं आमसभा करेंगे।
बेनीवाल आज नवलगढ़ आएंगे
नवलगढ़. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल बुधवार को नवलगढ़ आएंगे। वे यहां पार्टी प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के समर्थन में रामदेवरा मैदान में दोपहर 12 बजे चुनाव सभा को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पार्टी के सीकर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी वाहिद चौहान होंगे। सभा को लेकर कार्यकर्ता तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुए हैं।
हमारा हर प्रत्याशी मंत्री और मुख्यमंत्री बनने के लायक
सीकर. कांग्रेस को नेता विहीन बताने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। अमृतसर से विधायक और सीकर के कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक राजकुमार वेरका ने कहा कि हमारे हर प्रत्याशी मंत्री और मुख्यमंत्री बनने के लायक है। हमारे पास नेताओं की कमी नहीं है। योगी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश को मोदी के इन्हीं चेलों से खतरा है।
Rajasthan :विधानसभा चुनाव 2018 में दबंगई को लेकर सीकर में बड़ा खुलासा
मंगलवार को सीकर आए राजकुमार वेरका ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा का काम तो तमाम हो गया है उनकी दुकान से कोई सौदा खरीदने वाला नहीं बचा है। योगी यहां किसलिए आए हैं वे केवल लोगों को डराने आए हैं हिंदू मुसलमानों में फू ट डालने आए हैं। मोदी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आज देश बिकने के कगार पर है। मोदी ने देश को बेचा है। पैराशूटर को टिकट दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि टिकट फीडबैक के आधार पर दिया जाता है.





No comments:
Post a Comment