Breaking News
recent

hockey world cup : 194 देशों में देखे जाएंगे विश्व कप के मैच

नई दिल्ली। ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट के मैच विश्व के 194 देशों में प्रसारित किए जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने सोमवार को एक विज्ञप्ति के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 2014 में हुए पिछले संस्करण की तुलना में इसके प्रसारण में 150 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

एफआईएच ने कहा कि 30 प्रसारणकर्ताओं द्वारा इस टूर्नामेंट के मैचों का प्रसारण किया जाएगा, दो चार साल पहले हुए इस टूर्नामेंट के प्रसारणकर्ताओं की संख्या से दोगुना अधिक है। जिन क्षेत्रों में मीडिया अधिकार काम नहीं कर रहे हैं, वे एफआईएच यूट्यूब चैनल के जरिए इसके मैच देख सकते हैं।

इस मौके पर एफआईएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थिएरी वेल ने कहा, "यह हमारी क्षमता और लक्ष्य है कि हम हॉकी के प्रति लोगों का आकर्षण बनाए रखें। हॉकी मैचों के प्रसारण वाले देशों की संख्या में हुए इजाफे से इस खेल के प्रशंसकों की संख्या भी बढेगी। यह हॉकी के खेल को और भी बड़े स्तर पर ले जाएगा।" भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में हॉकी विश्व का आयोजन होगा। 28 नवम्बर से ग्रुप स्तर के मैच खेले जाएंगे और 16 दिसम्बर को इस टूर्नामेंट का समापन होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.