Breaking News
recent

hockey world cup 2018 : अर्जेटीना का विजयी आगाज, स्पेन को 4-3 से हराया

नई दिल्ली। ऑगस्टिन माजिले और गोंजालो पेलाट की ओर से किए गए गोल के दम पर अर्जेटीना ने ओडिशा हॉकी विश्व कप में गुरुवार को ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में विजयी आगाज किया। कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में अर्जेटीना ने स्पेन को 4-3 से हरा दिया।

एनरीक गोंजालेज ने तीसरे ही मिनट में वर्ल्ड नम्बर-8 स्पेन के लिए पहला गोल कर उसका खाता खोला, लेकिन अगले ही मिनट में ऑगस्टिन माजिले ने गोल कर अर्जेटीना का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहले क्वार्टर के आखिर में स्पेन ने एक बार फिर आगे बढ़ते हुए जोसेफ रोमेउ की ओर 14वें मिनट में किए गए गोल से 2-1 की बढ़त ली थी लेकिन ऑगस्टिन ने एक और गोल करते हुए फिर वर्ल्ड नम्बर-2 अर्जेटीना को 2-2 से बराबर कर दिया।

अर्जेटीना ने पहले क्वार्टर के अतिरिक्त समय में गोंजालो पेलाट के गोल से स्पेन के खिलाफ 3-2 की बढ़त हासिल कर ली और इसे पहले हाफ के समापन तक बनाए रखा। स्पेन ने दूसरे हाफ में अच्छी शुरुआत करते हुए विसेंक रुइज की ओर से 35वें मिनट में किए गए गोल के साथ अर्जेटीना के खिलाफ 3-3 से स्कोर बराबर कर लिया।

गोंजालो ने 49वें मिनट में इस मैच में अपना दूसरा गोल करते हुए अर्जेटीना को स्पेन के खिलाफ 4-3 से आगे कर दिया। इस बढ़त को बनाए रख अर्जेटीना ने अंत में स्पेन के खिलाफ इसी स्कोर से जीत हासिल की। ग्रुप-ए में अब स्पेन का अगला मुकाबला तीन दिसम्बर को फ्रांस से और अर्जेटीना का मुकाबला उसी दिन न्यूजीलैंड से होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.