Breaking News
recent

Live AUS vs IND T20 : भुवी ने दिलाई भारत को पहली सफलता, फिंच डक पर आउट

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले मैच में करीबी मुकाबले में चार रन से मात खाने वाली भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी हासिल करना चाहेगा। आस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

मैच का हाल -
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद ख़राब रही। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट मैच की दूसरी ही गेंद पर गिर गया। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कप्तान एरॉन फिंच को डाक पर चलता किया। खबर लिखे जानें तक ऑस्ट्रेलिया ने 1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 2 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर डार्सी शॉर्ट (0) और क्रिस लिन (0) रन बनाकर खेल रहे हैं।

टीम ने किए ये बदलाव -

इस मैच के लिए भारत की अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम में इस मैच के लिए एक बदलाव किया गया है। अंतिम एकादश में बिलि स्टानलेक के स्थान पर नाथन कल्टर-नील ने कदम रखा है। आस्ट्रेलियाई टीम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह उम्मीद कम ही थी कि मेजबान भारत जैसी मजबूत टीम को मात देकर सीरीज की विजयी शुरुआत कर पाएगी। हालांकि टीम ने अहम समय पर रन बनाए और विकेट भी निकाले जिससे जीत उसके हिस्से आई।

बुमराह छू सकते हैं ये कीर्तिमान -

भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टी-20 क्रिकेट में 50 विकटों की उपलब्धि हासिल करने के लिए केवल तीन और विकटों की दरकार है। अगर वह ऐसा करने में सफल होते है, तो वह सबसे तेजी से 50 विकेट हासिल करने वाले विश्व के सातवें और भारत के दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे।

 

 

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, क्रूणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद।

आस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, बेन मैक्डॉरमेट, एलेक्स कैरी, एंड्रयू टाई, एडम जाम्पा, बेहेरनडोर्फ और नाथन कल्टर-नील।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.