नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ब्रिस्बेन में खेले गए पहले मैच में मिली हार और मेलबर्न में खेले गए दूसरे मैच के बारिश के कारण धुल जाने के बाद भारत इस समय आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में 1-0 से पीछे है। भारत के पास सीरीज जीतने का विकल्प बचा नहीं है, लेकिन वह सीरीज हारने से बच सकता है।
टीम ने किए ये बदलाव -
इस मैच के लिए भारत की अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम में इस मैच के लिए एक बदलाव किया गया है। अंतिम एकादश में बेहेरनडोर्फ के स्थान पर मिचेल स्टार्क ने कदम रखा है। आस्ट्रेलियाई टीम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह उम्मीद कम ही थी कि मेजबान भारत जैसी मजबूत टीम को मात देकर सीरीज की विजयी शुरुआत कर पाएगी। हालांकि टीम ने अहम समय पर रन बनाए और विकेट भी निकाले जिससे जीत उसके हिस्से आई।
बुमराह छू सकते हैं ये कीर्तिमान -
भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टी-20 क्रिकेट में 50 विकटों की उपलब्धि हासिल करने के लिए केवल दो और विकटों की दरकार है। अगर वह ऐसा करने में सफल होते है, तो वह सबसे तेजी से 50 विकेट हासिल करने वाले विश्व के सातवें और भारत के दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे।
भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, क्रूणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद।
आस्ट्रेलिया टीम : एरॉन फिंच (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, बेन मैक्डॉरमेट, एलेक्स कैरी, एंड्रयू टाई, एडम जाम्पा, मिचेल स्टार्क और नाथन कल्टर-नील।





No comments:
Post a Comment