नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच ब्रिसबेन में खेला जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बुद्धवार को द गाबा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पिछले दो विदेशी दौरों पर खराब खेल के कारण आलोचना का शिकार होने वाली भारतीय टीम का इस साल का आखिरी विदेशी दौरा है। भारत ने हाल ही में अपने घर में टी-20 की विश्व विजेता टीम वेस्टइंडीज को मात दी। इस सीरीज में भी वह अपने इसी विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगी।
बुमराह छू सकते हैं ये कीर्तिमान -
इस मैच के लिए भारत की अंतिम एकादश में लोकेश राहुल को मौका दिया है। लोकेश के अलावा क्रुणाल पंड्या पर भी टीम ने भरोसा जताया है। पिछली बार भारत ने 2016 में आस्ट्रेलिया में मेजबान टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी और 3-0 से जीत हासिल की थी। भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टी-20 क्रिकेट में 50 विकटों की उपलब्धि हासिल करने के लिए केवल चार और विकटों की दरकार है। अगर वह ऐसा करने में सफल होते है, तो वह सबसे तेजी से 50 विकेट हासिल करने वाले विश्व के सातवें और भारत के दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे।
भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, क्रूणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद।
आस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, बेन मैक्डॉरमेट, एलेक्स कैरी, एंड्रयू टाई, एडम जाम्पा, बेहेरनडोर्फ और बिलि स्टानलेक।





No comments:
Post a Comment