Breaking News
recent

जब श्रीदेवी ने डर से बांध दी थी बोनी कपूर को राखी, बेहद दिलचस्प है दोनों की LOVE STORY

श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं और उनके पति बोनी कपूर आज उनकी याद के साथ अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। दोनों ही एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे और कभी अपने प्यार का इजहार करने से कतराते नहीं थे। आज इस खास दिन हम आपको बताने जा रहे हैं श्रीदेवी और बोनी कपूर के लव स्टोरी से जुड़ी कुछ खास बातें...

boney kapoor

जब शादीशुदा मिथुन का दिल आया श्रीदेवी पर
मिथुन चक्रवर्ती शादीशुदा होने के बावजूद श्रीदेवी के प्यार में पागल हो गए थे। मिथुन ने 1779 में अभिनेत्री योगिता बाली से शादी की थी। इससे पहले योगिता बाली ने सिंगर किशोर कुमार से शादी की थी। किशोर से तलाक के बाद उन्होंने मिथुन से शादी की। मिथुन और श्रीदेवी ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। फिल्मों की शूटिंग के दौरान ही ये दोनों करीब आए। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

 

boney kapoor

योगिता ने दी दूर रहने की सलाह
जब श्रीदेवी और मिथुन के अफेयर के चर्चे फैलने लगे तो इसकी भनक योगिता को भी लगी। इस पर योगिता ने मिथुन को श्रीदेवी से दूर रहने की सलाह दी। हालांकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं बोला लेकिन वह अपनी शादीशुदा लाइफ में श्रीदेवी की घुसपैठ से काफी नाराज थीं।

boney kapoor

अलग होने को तैयार नहीं थे
दोनों के अफेयर के चर्चे यहां तक पहुंच गए थे कि उनकी गुपचुप शादी की खबरें भी आने लगी थीं। वहीं योगिता बाली ने दोनों को अलग करने की काफी कोशिशें की लेकिन श्रीदेवी और मिथुन किसी भी कीमत पर अलग होने को तैयार नहीं थे। इसके चलते एक बार योगिता ने एक बार सुसाइड करने की भी कोशिश की थी।

 

boney kapoor


बोनी कपूर को बंधवाई राखी
उसी दौरान बोनी कपूर भी श्रीदेवी को चाहते थे। इस बात का पता बोनी की पत्नी को चल गया। मोना कपूर ने यह बात श्रीदेवी को बता दी। श्रीदेवी ने बोनी की बात मिथुन को बता दी। वहीं श्रीदेवी मिथुन से प्यार करती थीं तो उन्होंने बोनी कपूर को अपना भाई मानकर राखी बांध दी थी।

 

boney kapoor

ऐसे दूर हुए श्रीदेवी और मिथुन
मिथुन एक तरफ श्रीदेवी को भी चाहते थे लेकिन वे अपनी पत्नी योगिता को भी नहीं छोड़ना चाहते थे। श्रीदेवी चाहती थीं कि मिथुन अपनी पत्नी को तलाक दे दें ताकि वह उनसे शादी कर सकें। जब मिथुन तलाक देने को तैयार नहीं हुए। इस पर श्रीदेवी धीरे—धीरे मिथुन से दूर हो गईंं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.