Breaking News
recent

LPG सिलेंडर एक माह में दूसरी बार हुआ महंगा, गैस डीलरों के कमीशन बढ़ने से इतने रुपए का हुआ इजाफा

नर्इ दिल्ली। दिवाली के ठीक बाद अापके किचन में रखे गैस सिलेंडर का दाम एक बार फिर 2 रुपए बढ़ गया है। एक ही माह में सिलेंडर के दाम में यह दूसरी बढ़ोतरी है। तेल मंत्रालय द्वारा एलपीजी डीलर्स को दिए जाने वाले कमीशन में बढ़ोतरी के फैसले के बाद एलपीजी सिलेंडर के दाम में यह इजाफा हुआ है। अब आपको 14.2 किलोग्राम के सब्सिडि वाले के लिए दिल्ली में 507.42 रुपए प्रति सिलेंडर देने होंगे। इस बढ़ोतरी के बाद मुंबर्इ में एक सिलेंडर का नया भाव 505.05 रुपए, चेन्नर्इ में 495.39 रुपए व कोलकाता में 505.05 रुपए हो गया है।


डिस्ट्रीब्यूटर कमीशन में बढ़ोतरी

तेल मंत्रालय ने कहा कि एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स को 14.2 किलोग्राम वाले एक सिलेंडर पर दिए जाने वाले कमीशन को 48.89 रुपए से बढ़ाकर 50.58 रुपए किया गया है। जबकि 5 किलोग्राम वाले प्रति सिलेंडर पर यह कमीशन 24.20 रुपए से बढ़ाकर 25.29 रुपए कर दिया गया है। 14.2 किलोग्राम के एक सिलेंडर पर डीलर को 20.50 रुपए देना होता है। यदि आप सीधे डीस्ट्रीब्यूटर से सिलेंडर उठाते हैं तो आपको यह चार्ज नहीं देना होगा। बिना सब्सिडि वाले सिलेंडर का भाव 939 रुपए से बढ़कर 972.50 रुपए हो गया है।


1 नवंबर को भी बढ़े थे सिलेंडर के दाम

गौरतलब है कि हर माह के शुरुआत में गैस सिलेंडर के भाव को रिवाइज किया जाता है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी भाव में यदि कोर्इ बढ़ोतरी होती है तो इसका भार सरकार सब्सिडि के तौर पर उठाती है। इसके बाद यदि दूसरी कोर्इ बढ़ोतरी होती है तो इसका भार ग्राहकों को उठाना होता है। इसमें जीएसटी भी शामिल है। 1 नवंबर को जीएसटी की वजह से प्रति सिलेंडर 2.94 रुपए की बढ़ोतरी की गर्इ थी। आपको बता दें कि राज्यों के हिसाब से एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव अलग-अलग होते हैं क्योंकि इन पर ट्रांसपोर्टेशन चार्ज व लोकल टैक्स भी वसूला जाता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.