Breaking News
recent

अस्पतालों में गंदगी फैलाना पड़ सकता है भारी, MDM hospital में जुर्माने से वसूले 85 हजार रुपए

जोधपुर. संभाग के सबसे बड़े मथुरादास माथुर अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखने के लिए 2 नवम्बर से शुरू किए गए अभियान के तहत बीते 23 दिन में 840 जनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गंदगी फैलाते पकड़े गए व्यक्तियों से अस्पताल प्रशासन ने अब तक 85 हजार का जुर्माना वसूला है। एमडीएम अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ. अरूण शर्मा ने बताया कि दीपावली से पहले अस्पताल में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत गंदगी फैलाने पर 200 रुपए जुर्माना वसूलने की कार्रवाई को प्रभावी तरीके से लागू किया गया। अब तक जुर्माना कार्रवाई से प्राप्त जुर्माना राशि राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के कोष में जमा करवाई जा रही है। सोसायटी की ओर से यह राशि मरीजों के कल्याण के लिए खर्च की जाती है। डॉ. शर्मा ने बताया कि आमजन को गंदगी फैलाने से रोकने के लिए अस्पताल परिसर में जगह-जगह फ्लैक्स व सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। जिन पर गंदगी फैलाने पर 200 रुपए का जुर्माना वसूलने की सूचना है। गौरतलब है कि गत दिनों राजस्थान पत्रिका ने अस्पतालों की गंदगी व अस्वच्छता के माहौल को लेकर खबरें प्रकाशित की थी। इसके बाद मथुरादास माथुर अस्पताल प्रशासन ने गंदगी फैलाने पर जुर्माना राशि को चार गुना करते हुए अभियान शुरू किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.