Breaking News
recent

Pm Modi In Alwar 2018 : पीएम मोदी की अलवर में रैली से पहले चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस, जानिए कैसी है तैयारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अलवर में 25 तारीख को होने वाली रैली की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। प्रधानमंत्री की रैली के लिए प्रशासन व पुलिस तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की अलवर के बुद्ध विहार में सभा होनी है, इसके लिए आज सभा स्थल का निरीक्षण किया गया। इसके लिए एसपीजी के अधिकारी अलवर आए हुए हैं। एसपीजी टीम के साथ जयपुर रेंज के आइजी वीके सिंह, एडीजी इंटेलीजेंस यू आर साहू, अलवर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह के साथ डीएसपी व कई थानाधिकारियों की टीम ने सभा स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया।

अलवर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सभी अधिकारी गंभीरता से योजना बना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की सभा से पूर्व इस इलाके के आसपास के घरों में डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है, इसके साथ ही पूरे इलाके के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी है। पुलिस के अधिकारियों की ओर से इस इलाके की नाकाबंदी की गई है। अलवर के होटलों की चेकिंग की जा रही है। शहर के एंट्री प्वाइंट पर पुलिस बराबर निगरानी बनाए हुए है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.