Breaking News
recent

pushkar mela 2018 : पुष्कर मेले में चोरों का पगफेरा, मेला शुरू होते ही इन्होंने बनाना शुरू कर दिया लोगों को अपना निशाना

पुष्कर . मेले में सशस्त्र कड़ी सुरक्षा किए जाने जिला पुलिस केतमाम दावों के बीच पिछले 24 घंटे में चोरी की चार वारदातों नेे पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान लगा दिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं लेकिन अधिकांश सुरक्षाकर्मी ज्यादातर समय सुस्तातेहुए या मोबाइल फोन पर व्यस्त नजर आते हैं। यही कारण है कि मेला क्षेत्र के साथ साथ सरोवर के घाटों पर भी चोर अपनी कारसाजी अंजाम दे जाते हैं।

 

केस-1 : चुनाव पर्यवेक्षक की कार से लैपटॉप व मोबाइल चोरी

पुष्कर मेले में घूमने आए ब्यावर विधानसभा क्षेत्र के ुचनाव पर्यवेक्षक एवं हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जेएम पठानी की कार से कड़ी सुरक्षा के बीच लैपटॉप एवं मोबाइल चोरी हो गया। पठानी दोपहर करीब 12:15 बजे मेला मैदान में 10 करोड़ के मुर्रा नस्ल के भैंसे ‘भीम’ का अवलोकन कर रहे थे जबकि उनका कार चालक टायर का पंक्चर सुधारने में व्यस्त होगया। फाटक खुली होने पर सुरक्षाकर्मी की मौजूदगी के बावजूद उनकी कार में रखा बैग लेपटॉप व मोबाइल चोरी हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी एवं मेला मजिस्ट्रेट समदर मौके पर पहुंचे। पुष्कर थानाधिकारी नरेश शर्मा ने पुलिस टीम बुलाकर धोरो में दबिश देना शुरू किया। इसी दौरान एक 15 वर्षीय बालक बैग को धोरों मे पटक कर भाग गया। यातायात पुलिस कर्मी संजीव चौधरी ने बैग थानाधिकारी शर्मा को सौंप दिया। चोरी गयालेपटॅाप व मोबाइल मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।


केस- 2 : अतिरिक्त मेला मजिस्टे्रट का बैग चोरी

पुष्कर मेले की व्यवस्थाओं को अंजाम दे रहीं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु आईएएस तेजस्वी राणा बुधवार को मेले में निरीक्षण करने पहुंचीं। इस दौरान उनका बैग चोरी हो गया। बैग में उनकी आईडी और जरूरी कागजात थे। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन चोर का कोई पता तक नही चला। बाद में चुनाव पर्यवेक्षक जेएम पठानी के लेपटॉप बैग के साथ ही एक अन्य बैग धोरों में पड़ा मिला जो तेजस्वी राणा का निकला।


केस-3- : 3. 50 लाख का सरफेस लैपटॉप चोरी

मेला मैदान में ही मंगलवार रात चंडीगढ़ की जितेंद्र कौर नाम की एक एनआरआई महिला का करीब 3. 50 लाख का सरफेस लैपटॉप चोरी हो गया।। इस प्रकरण में पुलिस ने फरियादी महिला की रिपोर्ट तक दर्ज नही की बाद में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेत्र से मामला दर्ज किया जा सका।

 

केस 4-: कैमरे में कैद दो चोर पुलिस के हवाले
ब्रह्म घाट पर बुधवार को चोरी की तीन वारदातें पुरोहित संघ के सीसी टीवी फुटेज में सामने आ गई। सतर्क हुए तीर्थ पुरोहितों ने दो चोरों को पकडकऱ पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पूर्व घाट पर दोनों चोरों की जमकर पिटाई की गई। इसी तरह से हेडगवार घाट पर ही पीले रंग की शर्ट पहना चोर कपड़े चुराता सी सी टीवी में कैद हुआ है। पुरोहितों ने यह जानकारी पुलिस को दे दी है।

सुरक्षित रह पाएंगे स्नानार्थी!

पुष्कर मेले का आखिरी पंचतीर्थ स्नान 23 नवम्बर को पूर्णिमा के दिन होगा। इस अवसर पर करीब दो लाख से भी अधिक श्रद्धालु पवित्र पुष्कर सरोवर मे आस्था की डुबकी लगाएंगे। चोरी की बढ़ती वारदातें व पुलिस की निष्क्रियता के चलते पूर्णिमा पर सरोवर के घाट पर स्नान के दौरान श्रद्धालुओं का सामान सुरक्षित रह पाएगा, इस पर सवालिया निशान है।


चुनाव पर्यवेक्षक व अतिरिक्त मेला मजिस्टे्रट का चोरी किया गया लेपटॉप, मोबाइल व पर्स धोरों में मिल गया है। स्नान के दौरान पूरी सतर्कता के निर्देश दे दिए गए हैं।

- नरेश शर्मा, थानाधिकारी पुष्कर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.