Breaking News
recent

Rajasthan Election 2018 : कांग्रेस को झटका, एक साथ दो लोगों ने छोड़ी पार्टी, मंत्री राजेंद्र राठौड ने ऐसे किया स्वागत

चूरू।

चुनावों की तारीख नजदीक आने के साथ ही राजनैतिक सम्भावनाओं की तलाश में नेताओं द्वारा दल बदलने का सिलसिला जारी है। चूरू में आज हाथ का साथ छोड कई लोग भाजपा में शामिल हुए। छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष पद के लिये एनएसयूआई से भाग्य आजमा चुके सूर्य प्रकाश ढाका अपनी टीम के साथ भाजपा में शामिल हुए।

 

वहीं कांग्रेस के असलम नारू ने भी अपने सर्मथकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। पंचातराज मंत्री राजेंद्र राठौड के आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ वासुदेव चावला की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मंत्री राजेंद्र राठौड ने सभी को भाजपा का दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया।

 

इस मौके पर मन्त्री राजेंद्र राठौड ने कहा कि कांग्रेस के खेमे में भगदड मची हुई है, जिसका ही परिणाम है कि युवा और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भाजपा में शामिल होकर यहां के उम्मीदवार का सर्मथन कर रहे हैं।

 

मंत्री राजेंद्र राठौड ने चूरू के पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों को चुनावों के समय जनता याद आती है उनसे जनता का मोहभंग हो रहा है। इस मौके पर राजेन्द्र राठौड ने कहा कि वे चूरू से वर्तमान विधायक है इसलिये चाहतें है कि चूरू से ही चुनाव लडे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.