Breaking News
recent

Rajasthan Election 2018 से पहले इस सीट पर इन दो उम्मीदवारों को लगा जोरदार झटका

किशनगढ़। Rajasthan election 2018 के लिए निर्वाचन विभाग में उम्मीदवारों के नामांकन फार्मों की जांच का काम मंगलवार देर शाम तक पूरा हो गया। जांच में 19 उम्मीदवारों के नामांकन फार्म सही पाए गए, जबकि 2 उम्मीदवारों के फार्म खारिज कर दिए गए। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने दो या दो से अधिक फार्म भरे थे उनके सही पाए गए एक-एक फार्मों के अतिरिक्त फार्मों को सूची से हटाया दिया गया है। हालांकि निर्वाचन विभाग की ओर से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 नवंबर है। ऐसे में 22 नवंबर के बाद ही मैदान में डटे रहने वाले उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो सकेगी।

 

इनको लगा झटका (Rajasthan Assembly Election 2018)
निर्वाचन विभाग की ओर से नामांकन जांच में दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज किए गए। निर्वाचन अधिकारी महेशचंद मान ने बताया कि भाई रामसिंह बोराड़ा नाम के उम्मीदवार ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से नामांकन पत्र भरा था और इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से सिंबल नहीं दिए जाने के कारण भाई रामसिंह का नामांकन खारिज कर दिया गया। इसी प्रकार दो प्रस्तावक नहीं मिलने के कारण नारायणलाल सैन का नामांकन पत्र भी खारिज कर दिया गया।

 

इनके नामांकन सही पाए गए
1. नंदाराम थाकण : इंडियन नेशनल कांग्रेस
2. रामलाल दयाल : बहुजन समाज पार्टी
3. विकास चौधरी : भारतीय जनता पार्टी
4. उमराव चौधरी : आम आदमी पार्टी
5. गोपाल दरक : अभिनव राजस्थान पार्टी
6. गोपाल शर्मा : हिन्दुस्तान शक्ति सेना
7. तरूणा शर्मा : भारत लोक सेवक पार्टी
8. सज्जन झंवर : भारतीय युवा शक्ति
9. नाथूराम : निर्दलीय
10. पूरणमल : निर्दलीय
11. भवानीसिंह खंगारोत : निर्दलीय
12. महेश कुमार शर्मा : निर्दलीय
13. डॉ. महेश कुंभज : निर्दलीय
14. मातादीन : निर्दलीय
15. रामदेव : निर्दलीय
16. श्योराम : निर्दलीय
17. सत्यनारायण सैन : निर्दलीय
18. सुनील लखोटिया : निर्दलीय
19. सुरेश : निर्दलीय


फैक्ट फाइल

जनसंख्या : 4 लाख 15 हजार 640
मतदाता : 2 लाख 63 हजार 189
मतदाता बूथ : 269

अतिरिक्त नामांकन हटाए
किशनगढ़ विधान सभा सीट से चुनाव लडऩे के लिए 21 उम्मीदवारों ने 26 फार्म भरे थे। इनमें से 2 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो गए। शेष 19 उम्मीदवारों के 24 फार्म रहे। इनमें से अतिरिक्त नामांकन फार्म भरने के कारण नाथूराम के 2, विकास चौधरी, नंदाराम और सुरेश टांक के 1-1 फार्म हटा दिए गए। ऐसे में अब 19 उम्मीदवारों के 19 फार्म सही पाए गए है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.