Breaking News
recent

Rajasthan Election 2018 : सीकर में पहली बार यहां पर तैनात होगी स्पेशल फोर्स, जानिए क्यों?

सीकर जिले के 370 बूथों पर रहेगी पैनी नजर : पिछले वर्ष थे 320 संवेदनशील बूथ. सीकर, नीमकाथाना और श्रीमाधोपुर में सबसे ज्यादा बूथ संवेदनशील

सीकर. जैसे-जैसे राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के रण की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे निर्वाचन अधिकारियों की धडकऩ बढ़ती जा रही है। इसके पीछे बड़ी वजह 370 संवदेनशनील बूथ है। इन बूथों पर शांतिपूर्वक चुनाव कराना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में निर्वाचन व पुलिस विभाग के अधिकारी योजना बनाने में जुटे है। इलाके के बदमाशों को पाबंद करने के साथ-साथ शांति समितियों की बैठक कर निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान की शपथ भी दिलाई जा रही है।

शांति से चुनाव कराने के लिए सीकर जिले में पुलिस के अलावा अद्र्धसैनिक बल, सेना, होमगार्ड सहित को भी बुलाया जाएगा। सीकर जिले में पिछले चुनाव में 320 संवेदनशील बूथ थे। हालांकि निर्वाचन विभाग ने इसमें विभिन्न तरह की श्रेणियों के आधार पर वर्गीकरण रखा है।


पिछले चुनाव में: पथराव व मारपीट


जिले में पिछले तीन चुनाव की बात करें तो कई बूथों पर तो पथराव व मारपीट आम बात है। पिछले चुनावों में फतेहपुर व लक्ष्मणगढ़ इलाके में ज्यादा घटनाएं हुई है। वहीं कार्यकर्ताओं के बीच आपसी झगड़े सहित अन्य शिकायत श्रीमाधोपुर, दांतारामगढ़ व खंडेला विधानसभा की दर्ज हुई थी।


यह रहेंगे सुरक्षा इंतजाम: पहली बार स्पेशल फोर्स


सीकर जिले में पहली बार अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर स्पेशल फोर्स तैनात की जाएगी। इन पर पांच-पांच हथियार बंद जवान सहित स्थानीय जाब्ता तैनात रहेगा। वहीं संवेदनशील बूथों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। फिलहाल पुलिस स्थानीय सूत्रों के आधार पर जानकारी पता करने में जुटी है।

 

फर्जी मतदान की अफवाहों से ज्यादा दिक्कत

शेखावाटी में बूथों के सामने ज्यादा दिक्कत फर्जी मतदान की अफवाहों को लेकर ही होता है। पिछले चुनाव में कई बूथों पर दिक्कत इसलिए हुई कि कई लोगों ने एक-दूसरी पार्टियों के समर्थकों के फर्जी मतदान कराने की सूचना फैला दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.