सीकर. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 ( rajasthan assembly election 2018 ) को लेकर भाजपा ने जहां सभाओं का ऐलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों को दिग्गजों से ज्यादा खुद पर भरोसा ज्यादा है। रविवार को दिग्गजों के दौरे को लेकर चर्चा जरूर हुई लेकिन एक भी सभा की रणनीति बन सकी। कांग्रेस प्रत्याशी दिग्गजों की सभा कराने से बचते हुए नजर आ रहे है। क्योकि प्रत्याशी सभाओं से ज्यादा घर-घर जनसम्पर्क पर ज्यादा जोर देने के पक्ष में है। दूसरी तरफ प्रत्याशियों के मन में खर्चे के गणित का भी भय है। वहीं माकपा व रालोपा ने आगामी तीन दिन में दो सभा कराने की तैयारी कर ली है।
जिलाध्यक्ष बोले: दो दिन बाद बनाएंगे रणनीति
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीएस जाट का कहना है कि मंगलवार को सभी प्रत्याशियों के आधार पर सभाओं व रोड शो की रणनीति तैयार की जाएगी। आलाकमान सभी कार्यक्रमों के लिए तैयार है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस दांतारामगढ़, खंडेला व नीमकाथाना और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण में सभा करा सकती है।
अभी तक राहुल गांधी की सभा
कांग्रेस ने राहुल गांधी की सभा कराई थी। कांग्रेस इसी सभा को विधानसभा चुनावों तक भुनाने की तैयारी में है। वहीं भाजपा भी पहले चरण में राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह की सभा करा चुकी है। हालांकि भाजपा ने सीएम की यात्रा के जरिए भी चुनावी माहौल बना लिया था।
पिछले चुनाव में अब तक पांच सभाएं
पिछले साल के चुनावी रण में मतदान के 11 दिन पहले तक पांच बड़ी सभाएं हो गई थी। लेकिन अभी तक दोनों दलों की एक भी बड़ी सभा नहीं हुई है। हालांकि भाजपा सोमवार को फतेहपुर से चुनावी सभाओं का शंखनाद होगा।





No comments:
Post a Comment