सीकर. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 ( rajasthan election 2018 ) को लेकर शेखावाटी में लगातार तीसरे दिन स्टार प्रचारकों के दौरे रहे। पहले सीएम वसुंधरा राजे के सिधमुख व चूड़ेला और फिर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की रतनतगढ़ व फतेहपुर में सभाएं हुई। अब केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को झुंझुनूं जिले में अपनी-अपनी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली की।
Sikar की यह महिला है देश की सबसे अनूठी सरपंच, जानिए क्यों?
राजनाथ सिंह को यहां सुने लाइव
राजनाथ सिंह खेतड़ी में ( rajnath singh in khetri )
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार सुबह दस बजे खेतड़ी के पोलोग्राउंड में चुनावी रैली को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान की जनता ने वर्ष 2014 में भाजपा की सरकार बनाई। इसके बाद से दुनिया में भारत की साख बढ़ गई है।
CM बनने से पहले योगी साल में 3 बार इसलिए आते थे राजस्थान के Fatehpur, लंच कर ताजा की पुरानी यादें
वर्ष 2014 से भारत दुनिया के दस देशों में नौवें स्थान पर था, मगर भाजपा की सरकार बनने के बाद छठे स्थान पर आया और वो दिन भी दूर नहीं जब भारत दुनिया टॉप थ्री देशों में शुमार होगा। राजनाथ सिंह ने चुनावी रैली के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक को भी भुनाने की कोशिश की।
गहलोत नवलगढ़ में ( Ashok Gehlot in nawalgarh )
झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ के रामदेवरा चौक में चुनावी रैली की। इससे पहले गहलोत हैलीपेड से सभा स्थल पहुंचे और फिर भाजपा पर तीखे प्रहार किए। गहलोत ने कहा कि भाजपा को सिर्फ चुनाव के समय ही राममंदिर का मुद्द याद आता है।
CMYogi @ राजस्थान : तस्वीरों में देखें योगी की सीकर के फतेहपुर की चुनावी रैली
READ : शादी के 4 दिन बाद बाथरूम में इस हाल में मिली यह दुल्हन, उड़े सबके होश
Cm Yogi @ Fatehpur Sikar : कांग्रेस को अली मुबारक हो और BJP को बजरंग बली चाहिए





No comments:
Post a Comment