Breaking News
recent

Sikar: दो कारों की आमने-सामने की जोरदार भिड़त, कई लोग घायल, शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था परिवार

गोविंदगढ़। जयपुर-सीकर के दुजोद निवासी एक परिवार के सदस्य व रिश्तेदार जयपुर एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रींगस थाना अंतर्गत राजमार्ग 52 पर सरगोठ के समीप उनकी कार की सामने से आ रही एक दूसरी कार से टक्कर हो गई। जिससे दोनों कारों में सवार करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद राजमार्ग पर कोहराम मच गया। दर्द से घायल चिल्लाते रहे। पुलिस और लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार रामस्वरूप पुत्र लादूराम जांगिड़ निवासी चिराना सीकर, दूजोद सीकर निवासी भोला राम पुत्र मुन्ना लाल जांगिड़, जगजीवनपुरा फतेहाबाद हरियाणा निवासी ओमप्रकाश पुत्र श्रीनिवास जांगिड़, जगजीवनपुरा फतेहाबाद हरियाणा निवासी रघुनाथ पुत्र श्रीनिवास जांगिड़, 154 वृंदावन विहार कॉलोनी आगरा रोड जयपुर निवासी धीरु पुत्र बालकृष्ण, अर्चना कंवर पत्नी रघुनाथ सिंह, भूमि पुत्री धीरू, अंशुल पुत्र बाल कृष्ण, विद्या पत्नी बाल कृष्ण, महेश सिंह पुत्र बजरंग सिंह राजपूत घायल हो गए।

महेश सिंह 108 एम्बुलेंस रिगंस सीएचसी में भर्ती करवाया, जबकि अन्य को 108 एंबुलेंस से गोविंदगढ़ सीएचसी में भर्ती करवाया। गंभीर हालत के कारण चिकित्सकों ने सभी को जयपुर रेफर कर दिया। जिस पर गोविंदगढ़ 108 एम्बुलेंस, कालाडेरा 108 एंबुलेंस, 104 एंबुलेंस कालाडेरा से घायलों को जयपुर लेकर आई और एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं हादसे के बारे में सूचना मिलने पर गोविंदगढ़ थाना व रिगंस थाना पुलिस मौके पहुंची।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.