Breaking News
recent

T20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी, रोहित दूसरे पर और विराट तीसरे पर

नई दिल्ली। T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन किस भारतीय बल्लेबाज के हैं। भारतीय T20 टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान कप्तान विराट कोहली को T20 रनों की रेस में पछाड़ दिया था। रोहित ने विराट को पछाड़ते हुए भारतीयों में सबसे ज्यादा T20 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। पर यह रिकॉर्ड अधिक दिन टिक नहीं सका और अब यह रिकॉर्ड किसी और के नाम है। आइए हम आपको भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले 5 खिलाड़ियों के नाम बताते हैं-


5. सुरेश रैना-
सुरेश रैना ने भारत के लिए 2006 से 2018 तक खेलते हुए 78 मैचों की 66 पारियों में 29.18 की औसत से 1605 T20 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। वह भारत के लिए T20 अंतर्राष्ट्रीय में शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।


4. हरमनप्रीत कौर-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की T20 कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2009 से 2018 के बीच भारत के लिए 91 मैचों की 80 पारियों में 29 की औसत से 1827 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 1 शतक और 6 अर्धशतक लगा चुकीं हैं। वह T20 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज में चल रहे ICC महिला T20 विश्व कप 2018 के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली।


3. विराट कोहली-
भारतीय पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली 2010 से 2018 के बीच 62 मैचों में 48.88 की शानदार औसत से 2102 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने अभी तक T20 अंतर्राष्ट्रीय में एक भी शतक नहीं जड़ा है। उनके नाम 18 अर्धशतक हैं।


2. रोहित शर्मा-
हिटमैन रोहित शर्मा इस समय शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं और इसी के चलते उन्होंने कप्तान कोहली को वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान पछाड़ दिया है। रोहित T20 अंतर्राष्ट्रीय 4 शतक लगाने वाले विश्व के इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने अभी तक 87 मैचों की 80 पारियों में 33.43 की औसत से 2207 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं। उनके T20 अंतर्राष्ट्रीय में 200 चौके व 96 छक्के हैं।


1. मिताली राज-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान किसी रन मशीन से कम नहीं हैं। वह लगातार रन बनाते जा रही हैं। उनको महिला क्रिकेट का सचिन तेंदुलकर भी कहा जा सकता है। उन्होंने 85 अंतर्राष्ट्रीय T20 मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने 37.42 की औसत से 2336 रन बनाए हैं। उनके नाम 17 अर्धशतक हैं। वह भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा T20 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.