Breaking News
recent

महिला T20 वर्ल्ड कप: कप्तान हरमनप्रीत का तूफानी शतक, भारत ने न्यूजीलैंड पर दर्ज की बड़ी जीत

नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के अपने पहले मुकाबले में शुक्रवार को भारत ने गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर (103) के तूफानी शतक और जेमिमाह रॉड्रिगेज (59) के बेहतरीन अर्धशतक की मदद से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 194 रन का विशाल स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 9 विकेट के नुक्सान पर 160 रन ही बना सकी और भारतीय टीम ने 34 रनों की आसान जीत दर्ज की।


हरमनप्रीत-रॉड्रिगेज ने टीम को संभाला-
भारत ने गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने एक समय 40 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। लेकिन, इसके बाद हरमनप्रीत और रॉड्रिगेज ने चौथे विकेट के लिए 134 रन की शानदार साझेदारी कर भारतीय टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 194 रन तक पहुंचा दिया।


हरमनप्रीत की तूफानी पारी-
कप्तान हरमनप्रीत ने पहले 50 रन 33 गेंदों में और अगले 50 रन मात्र 16 गेंदों में ही जड़ डाला। उन्होंने 51 गेंदों पर अपनी इस तूफानी पारी के दौरान सात चौके और आठ छक्के उड़ाए। हरमनप्रीत का यह पहला टी-20 शतक है। हरमनप्रीत T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जमाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। उनके अलावा रॉड्रिगेज ने 45 गेंदों पर सात चौके लगाए। रॉड्रिगेज का यह चौथा अर्धशतक है। तानिया भाटिया ने नौ, स्मृति मंधाना ने दो, डायलन हेमलता ने 15 और वेदा कृष्णामूर्ति ने नाबाद दो रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से लीह ताहुहु ने दो और जैस वाटकिन, लीह कास्पेरेक तथा सोफी डेवाइन ने एक-एक विकेट चटकाए।

न्यूजीलैंड के लिए बड़ा पड़ा स्कोर-
पहाड़ जैसे स्कोर के जवाब में न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की। सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स ने ६७(50) रनों की पारी खेली। पर उनको दूसरी ओर से साथ नहीं मिला। ऑफ स्पिनर डायलन हेमलथा और लेग स्पिन गेंदबाज पूनम यादव ने 3-3 विकेट झटक न्यूजीलैंड की पारी में से सारा विस्फोट निकाल दिया, जिस कारण न्यूजीलैंड बड़े स्कोर का पीछा करने में असमर्थ रही। न्यूजीलैंड ने 9 विकेट खोकर 160 रन बनाए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.