Breaking News
recent

TOTAL SCAN पोकरण विधानसभा सीट -परमाणुनगरी में जनसमस्याओं का ‘विस्फोट

पोकरण. मौसम में शीतलता बढ़ रही है, तो आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां भी तेज होने लगी है। विश्व भर में परमाणु नगरी शक्तिस्थल के नाम से विख्यात पोकरण में इन दिनों चुनावी पारा ऊंचाई की दिशा में है। सुबह पंचायत समिति सांकड़ा के आगे स्थित खुले मैदान में एक होटल के बाहर कुछ युवक कुर्सियों पर बैठे चाय की चुस्कियां ले रहे थे। उनसे जब गत दो विधानसभा चुनाव 2008 व 2013 के बाद हुए विकास कार्यों के बारे में पूछा, तो उनका कहना था कि विकास कागजों में सिमटकर रह है। धरातल पर कहीं विकास नहीं है। यहां से आगे बढ़े कदम उपखंड मुख्यालय पर सबसे बड़े राजकीय अस्पताल में जाकर ठहर गए। अस्पताल को 100 बैड का अस्पताल तो कर दिया गया, लेकिन 100 बैड की सुविधा कहीं दिखाई नहीं दी। विशेषज्ञ चिकित्सकों व अन्य अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का अभाव ही नजर आया। अवकाश होने के कारण महाविद्यालय बंद थे, यहां लडक़े व लड़कियों के लिए अलग-अलग महाविद्यालय खोल दिए गए, लेकिन गत पांच वर्षों से वहां व्याख्याताओं के पद रिक्त हैं, जिससे शिक्षण कार्य नहीं हो रहा है। मुख्य मार्ग पर चरमराई यातायात व्यवस्था में कुछ दिन रुकना पड़ा। यहां कहीं पर भी यातायात नियमों का पालन नहीं हो रहा है, न ही कोई कार्रवाई हो रही है। आम रास्तों पर हो रहे अतिक्रमण से भी आमजन परेशान है। पत्रिका टीम को देखकर वहां मौजूद लोग अपनी पीड़ा बयां करने से खुद को नहीं रोक पाए। वे शहर के भीतरी भागों में क्षतिग्रस्त सडक़ों की व्यवस्था, बिना किसी योजना के लगाई जा रही सीवरेज लाइनों को शहरवासियों की सबसे बड़ी समस्या मानते हैं। एक दुकान पर कुछ किसान बतिया रहे थे। उनसे भी हमारी टीम ने चुनाव को लेकर चर्चा की, तो उन्होंने किसानों की आमदनी बढ़ाने, उनकी उपज का सही दाम नहीं मिलने, नहरी क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने, डीजल व पेट्रोल की कीमतों, बढ़ती महंगाई को भी बड़ा मुद्दा बताते हुए मतदान के समय उन मुद्दों पर भी विशेष फोकस करने की बात कही। हर कहीं लोग सरकार के कामकाज से खुश कम और नाखुश ज्यादा नजर आए।

 

 

मतदाताओं का आंकड़ा
कुल मतदाता - 194552
पुरुष - 102727
महिला - 918 25
18 से 19 वर्ष के युवा मतदाता - 10948
कुल मतदान केन्द्र - 258


पोकरण विधानसभा-
विधायक निधि में खर्च:
वर्ष 2014-15 - 38.60 लाख
वर्ष 2015-16 - 105.38 लाख
वर्ष 2016-17 - 254.01 लाख
वर्ष 2017-18 - 428.74 लाख
वर्ष 2018-19 - 289.27 लाख
योग- 1135 लाख

2013 चुनाव का परिणाम
कुल मतदाता - 16 3319
वैध पड़े मत - 143118
शैतानसिंह राठौड़ (भाजपा) - 8 5010
सालेह मोहम्मद (कांग्रेस) - 5056 6
जीत का अंतर - 34444
नोटा - 1519



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.