Breaking News
recent

video : 6 साल की बालिका से उद्धघाटन करवा बेटी बचाओ का दिया सन्देश , 5 नवम्बर तक यहां चलेगा पशु मेला

उमेश मेनारिया/मेेेनार. ग्राम पंचायत मेनार द्वारा आयोजित 22वें विशाल अम्बा माता पशु मेले का विधिवत शुभारम्भ हुआ । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सन्देश देने हेतु मेले का उद्धघाटन नन्ही बालिका द्वारा किया गया । वहींं कार्य्रकम के दौरान शहीदों को याद कर उन्हें स्मरण किया । मेला उद्धघाटनकर्ता स्थानीय कस्बे की 6 साल की बालिका हर्षिता द्वारा फीता काटकर किया, वहींं अतिथियोंं द्वारा बैैलों की पूजा की गई । इसे पूर्व सुबह 9 बजे करीब ग्रामीण ढोल नगाड़ो के साथ अम्बे माता मंदिर से अम्बे की प्रतिंमा को थाली मादल ढोल के साथ गाँव के ओंकारेश्वर चोराहे थम्भ चोक होते हुए मुख्य रास्तो से होते हुए हिरोला की छापर मेला प्रांगण लाये । जहां शुभ मुहूूर्त में प्रतिमा स्थापना पूजा अर्चना कर शुभ मुहूूर्त मेंं अतिथियोंं के हाथों प्रतिमा स्थापित कर दीप प्रज्वलित किया । इस दौरान माँ अम्बे के जयकारे लगे । मेला ध्वज फहरा फहराया गया। उद्धघाटन कार्य्रकम के मुख्य अथिति बीडीओ डॉ विजेंद्र शर्मा , कार्य्रकम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच ओंकार लाल भलावत अति विशिष्ट अति‍थि शहीीद मुरलीधर के पिता जयराम लोहार , विशिष्ठ अति‍थि खेरोदा थानाधिकारी पूूनाराम गुर्जर , एसबीआई के रंगलाल मेहता , नागेंद्र सिंह , प्यारे लाल , विजय लाल एकलिंगदासोत , अम्बा लाल रूपावत , मांगी लाल मेरावत एवम बंशी लाल बंजारा थे । अति‍थियों का सरपंच गणपत लाल , उपसरपंच शंकर लाल मेनारिया एवम वार्डपंचों ने मोठड़ा , माला , उपरना पहनाकर स्वागत किया । इस अति‍थियों ने कहा कि मेला हमारी ऐतिहासिक धरोहर और आस्था का केंद्र है। इसे और अधिक भव्य व आकर्षक बनाने का दायित्व हम सभी का है। इन्हें सहेजने की जिम्मेदारी हम सभी पर है। उपसरपंच शंकर लाल मेनारिया ने युवाओंं की प्रशंसा की प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारियां दी। उपसरपंच ने धन्यवाद ज्ञापित कर अथितियों को बर्ड विलेज मेनार का बर्ड आई व्यू फ्रेम मोमेंटो के रूप में दी गई। इस दौरान ग्राम सचिव सीमा रावल , पंचायत सहायक संगीता मेनारिया , रमेश जोशी , वार्ड पंच दिनेश कलावत , प्रहलाद दियावत , ओंकार लाल मेघवाल , गोविंंद कलावत, जसवंत जैन , लक्ष्मी लाल कानावत , छोगालाल , बंशी लाल उदावत, शान्ती लाल रूपावत , मांगी लाल कलावत , प्रेम ठाकरोत , पुष्कर मेरावत , दुर्गेश भलावत , राधेश्याम पांचावत ,महेश कमावत , सहित मेले में कार्यरत विभागीय स्टाफ , सहित सेंकडो ग्रामीण उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य राधेश्याम मेनारिया ने किया ।

सचिव सीमा रावल ने बताया की मेला 5 नवम्बर तक चलेगा इस दरमियान कवि सम्मेलन , सांस्कृतिक सन्ध्या सहित विविध आयोजन होंगे । पूर्व सरपंच भलावत एवम शहीद के पिता जयराम का सम्मान हुआ। मेले के सूत्रधार रहे मेनार पंचायत के पूर्व सरपंच ओंकार लाल भलावत का उपसरपंच शंकर लाल मेनारिया एवम ग्रामीणों मोठड़ा पहनाकर बर्ड विलेज का ड्रोन व्यू फ्रेम मोमेंटो देकर सम्मान किया गया । गौरतलब है की पूर्व सरपंच ओंकार लाल भलावत द्वारा 1996 में मावली मेले जाकर निमन्त्रण देकर व्यापारियो को बुलाया गया वही निःशुल्क प्लॉट आवंटन कर व्यवस्थाओ के लिए 30 हजार रुपये की राशी खर्च की गई जो आज क्षेत्र में सबसे विशाल मेले का रूप ले लिया गया है । वही इसी दौरान धारता निवासी शहीद मुरलीधर के पिता जयराम लोहार का स्वागत सम्मान किया गया ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.