Breaking News
recent

VIDEO समाज विकास के लिए संगठित रहना जरूरी- टांक, समारोह में 624 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

सिरोही.मारू प्रजापत शिक्षा एवं विकास समिति जावाल की ओर से रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह समाज धर्मशाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वायु सेना ऑनरेटी फ्लाइंग ऑफिसर जीवराम टाक ने कहा कि समाज के विकास व उत्थान के लिए हम सब को संगठित रहना बहुत जरूरी है। संगठन में ही शक्ति है। प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज में ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। जिससे प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ता है। कार्यक्रम अध्यक्ष मंछाराम प्रजापत ने कहा कि वर्तमान समय में हमारा समाज संख्या के आधार पर सबसे बड़ा है। ऐसे में हम सब को संगठित होकर हर कार्य में आगे रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि वायु सेना के वारंट ऑफिसर हीमाराम प्रजापत ने बालिका शिक्षा व समाज विकास पर विचार व्यक्त किए। रमेश कुमार प्रजापत ने बालक-बालिकाओं संस्कारवान शिक्षा देने का आह्वान किया। पंकज कुमार प्रजापत व निलेश कुमार ने भी समाज विकास पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में नोपाराम प्रजापत, लीलाराम प्रजापत, महेन्द्र प्रजापत, प्रतापराम प्रजापत, भूताराम प्रजापत, चुन्नीलाल मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण प्रजापत, बाबूलाल प्रजापत, मुकेश, गोवाराम ने किया।

624 प्रतिभाओं का सम्मान
कार्यक्रम का शुभारंभ मां श्रीयादेवी माता की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद झोरा परगना के 624 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। लकमाराम प्रजापत की ओर से पारितोषित प्रदान किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.