भुवनेश पंड्या/ प्रमोद सोनी/ उदयपुर . पन्नाधाय चिकित्सालय में रविवार रात नवजात की मौत का पर माता-पिता ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि लापरवाही से बच्चे की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। हालांकि चिकित्सालय प्रशासन ने इस आरोप को नकारा है।
सेमारी तहसील की ग्राम पंचायत भौराई निवासी गर्भवती बसंती को पन्नाधाय चिकित्सालय में 28 अक्टूबर को भर्ती करवाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। बसंती और उसके पति ने आरोप लगाया कि जन्म के कुछ ही घंटों के बाद हॉस्पिटल का स्टाफ जब बच्चे को इधर से उधर ले जा रहा था, तभी उनकी लापरवाही के चलते नवजात बाल्टी में गिर गया और उसके सिर पर चोट लगने से काफी खून बह गया। स्टाफ नवजात को आईसीयू में ले गया लेकिन तब तक नवजात ने दम तोड़ दिया।
READ MORE : VIDEO : कांग्रेस अध्यक्ष बोले, सीपी जोशी से दूरियां नहीं, बस मान-सम्मान का सवाल
जबरन भेज दिया घर
घटना के बाद रात को ही हॉस्पिटल स्टाफ ने मामले को निपटाने के लिए बसंती देवी ओर उसके पति सहित परिजनों को वहां से जाने के लिए कह दिया। रात होने से वे नहीं जा पाए। सोमवार सुबह उन्हें जबरन हॉस्पिटल से भेज दिया गया। बसंती के पति हरिशंकर मीणा ने आरोप लगाया है कि स्टॉफ गलती स्वीकारने को तैयार नहीं है, उन्हें डिस्जार्च टिकट तक नहीं दिया। परिजनों ने हॉस्पिटल प्रशासन से दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आरोप गलत
आरोप पूरी तरह से गलत है। मैं वहीं थी, बच्चा जब पैदा हुआ तो उसके शरीर में पानी की मात्रा काफी ज्यादा थी। मौत का कारण भी यही रही। अभिभावक गलत बात कर रहे हैं।
डॉ मधुबाला चौहान, अधीक्षक पन्नाधाय हॉस्पिटल, उदयपुर





No comments:
Post a Comment