बीकानेर. फ्री इंटरनेशनल आर्टिस्ट ग्रुप की ओर से पांच दिवसीय बीकानेर आर्ट फेस्टिवल का होटल सागर में मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान देशी-विदेशी चित्रकारों ने अपनी पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम के आयोजक श्रीगोपाल व्यास ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इटली के चित्रकार एंजो मरीनो थे। सभी विदेशी कलाकारों ने अपनी पेंटिंग को साझा कर एक-दूसरे को गले लगकर विदा लिया।
कार्यक्रम में देशी-विदेशी कलाकारों को स्मृति-चिह्न व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। विदेशी कलाकारों ने अपनी भाषाओं में यहां की सभ्यता, परंपरा व कला बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्पिक मैके के राज्य सचिव दोमादर तंवर ने राजस्थानी कला की प्रदर्शनी लगाई। पंकज गोस्वामी ने सभी चित्रकारों के केरिकेचर भी बनाए। कार्यक्रम में जावाद इब्राहिम, अली बेटरोनी, आइएसएआइएएस माता, विटोरियो, मोना सरदार डूडी, हिमानी शर्मा, अनिकेत कच्छावा, राम भादाणी, महावीर रामावत, कृष्णचन्द्र पुरोहित, कमल जोशी, मुकेश जोशी, राजकमल सहित कई कलाकार उपस्थित थे।
होनहारों का सम्मान
बीकानेर. वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा का पटेल नगर स्थित राजवंश भवन में समारोह हुआ। समारोह की शुरुआत राजा रतनचन्द के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। साथ ही समाज के मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वैवाहिक जीवन के ५० वर्ष पूरे करने वाले जोड़ों, ७५ वर्ष की आयु पूरी कर चुके वरिष्ठजनों का अभिनन्दन किया। सचिव रविकांत राजवंशी ने विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश गुप्ता ने की। दीपावली स्नेह मिलन समारोह के दौरान सभा के अध्यक्ष पद के लिए द्विवार्षिक चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष मधु राजवंशी को पुन: सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।





No comments:
Post a Comment