अलवर। अलवर के सदर थाना अंतर्गत सिरमोली गांव में दो गुटों में फायरिंग हो गई, जिसमें एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज ट्रोमा वार्ड में चल रहा है। दोनों पक्षों की पुरानी रंजिश थी, जिसको लेकर जाकर नाम का युवक मंडी में प्याज बेचने आया था। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट के बाद मामला गरमा गया और दोनों गुटों में फायरिंग हो गई। फायरिंग में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पांच घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है, जिसमे फायरिंग हुई है। फायरिंग में पांच लोग घायल हो गए, जिनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दूसरे पक्ष से रिपोर्ट ले ली है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।





No comments:
Post a Comment