Breaking News
recent

video : उदयपुर में यहां लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने अधिकारी दे रहे हैंं अनाेेखा प्रशिक्षण

गौतम पटेल/सराडा . सराडा उपखंड क्षेत्र में आदिवासी बहुल्य पालों व कस्बों के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्धेश्य से जिन कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी है वे आशा ,सहााय‍िका,आंगनवाडी कार्यकर्ताओं व स्वास्थ्यकर्मियों को अनाेेखे तरीके से लोगों को जागरुक करने की ट्रेनिंग दे रहे हैंं । स्थानीय कर्मचारियों आशा,कार्यकर्ता व स्वास्थ्यकर्मी महिलाओं को ठेठ देशी आदिवासी गीतों के लय में आमजन को मतदान की प्रेरणा देने वाले गीतों की रचना कर उसी अन्दाज में थिरकते हुए सिखा रहे हैंं । आदिवासी गीतों में लय और ताल ही संगीत होता है जिस पर थिरकते हुए मतदान का सन्देश देकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है । चुनाव ड्यूटी में लगे स्थानीय कर्मचारी गीतों के ताल और लय में खुद को ढालकर प्रशिक्षण लेने वाली महिला कार्मिकों को सिखा रहे हैं। क्षेत्र के सराडा,सलूम्बर व खेरवाडा उपखंड में आदिवासी मीणा समाज का बाहुल्य होने से कई क्षेत्र एेेसे भी है जहां आवागमन के लिए साधनों को पहुुंचना मुश्किल होता है। एेेसे स्थानों पर स्थानीय कार्यकर्ता एवं आशा व शिक्षक लोगोंं को मतदान के लिए जागरुक करने का कार्य करते हैंं । इस तरह से बने गीतों के माध्यम से मिलने वाली जानकारी को आदिवासी महिलाएंं जो हिन्दी समझ नहींं पाती हैं, वे सही तरीके से समझ कर वोट देने के लिए प्रेरित हो सकेंगी। वही चुनाव कर्मचारियों को समझाने में सरल रहेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.