Breaking News
recent

VIDEO कांग्रेस में बगावत के स्वर : पूर्व विधायक संयम लोढा का टिकट कटने से नाराज शिवगंज व सिरोही ब्लॉक अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

सिरोही/शिवगंज. विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली सूची में जिले की तीनों सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गईहै। लेकिन सूची जारी होते ही सिरोही विधानसभा से घोषित किए गए प्रत्याशी को लेकर पार्टी के भीतर बगावत के स्वर शुरू हो गए। यहां से पूर्वविधायक संयम लोढा का टिकट काट दिया। पार्टी की ओर से नए चेहरे पर दावं खेलते हुए जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य को टिकट दिया गया है। आर्य को टिकट मिलते ही शुक्रवार सवेरे लोढा समर्थक बगावत पर उतर गए। सवेरे से ही पार्टी कार्यकर्ता शिवगंज में लोढा के निवास पर एकत्रित होने लग गए। देखते ही देखते सवेरे 11 बजे तक कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। कार्यकर्ताओं ने आर्य को प्रत्याशी घोषित करने पर नाराजगी जताते हुए पार्टीसे पुनर्विचार करने की मांग की। आक्रोशित समर्थकों का कहना है कि पार्टी ने पुन: विचार कर निर्णय नहीं बदला तो लोढ़ा को निर्दलीय चुनाव लड़वाएंगे और इसका असर आस-पास के क्षेत्रों में भी पड़ेगा।
इसके बाद कार्यकर्ता रैली के रूप में आर्य के निवास स्थान पर पहुंचे। जहां कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की और टिकट को लेकर आर्य से भी सवाल-जवाब किए। इसके बाद आर्य को साथ लेकर पैदल ही लोढा के निवास पर पहुंचे।

बात को अनसुना किया तो बाइक पर निकले आर्य
लोढा के निवास स्थान पहुंचने के बाद आर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मेरी संयम लोढा से कोईदुश्मनी नहीं है। वे 21 साल की उम्र से संयम लोढ़ा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और प्रधान बनाने में भी लोढा का ही सहयोग रहा। अब भी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होने के नाते पैनल में संयम लोढा का सिंगल नाम भेजा था, पैनल में कोई दूसरा नाम नहीं भेजा गया। अब भी सबसे पहले मुझे लोढा ने ही फोन कर बधाई दी कि आपको टिकट मिली है तो मैं भी सप्राइज रह गया। क्यों कि मैंने तो टिकट मांगा ही नहीं था, लेकिन अब यदि पार्टी आलाकमान ने नाम तय किया है तो सभी स्वीकार करो और एकजुट होकर चुनाव में सहयोग करो। आर्य की बात पर कार्यकर्ता नाराज हो गए और खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी तो आर्य ने कहा कि कहा कि पार्टी यदि रिव्यू करती है तो उनका समर्थन है। इस पर कार्यकर्ता आर्य पर पार्टी से इस्तीफा देने का दबाव बनाने लगे। जिस पर आर्य वहां से बाइक पर बैठकर निकल गए।

भावुक हो गए लोढा
लोढा के निवास पर जिलेभर से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच गए। जहां दिनभर कार्यकर्ताओं का जमघट लगा रहा। टिकट कटने से लोढा कार्यकर्ताओं के सामने भावुक हो गए। समर्थकों ने उन्हे निर्दलीय चुुनाव लडऩे के नारे लगाए। संयम लोढा ने समर्थकों को कहा कि आपके प्यास और भावनाओं का सम्मान करता हूं। आपने जो स्नेह दिखाया है उस पर सभी लोगों से राय लेकर विचार करेंगे और जो भी होगा उससे आपको अवगत कराया जाएगा।

समर्थकों ने भेजा इस्तीफा
लोढा का टिकट कटने से नाराज कांग्रेस के कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे भेजे हैं। सिरोही कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित, शिवगंज ब्लॉक अध्यक्ष हरीश राठौड़, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा समेत कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा भेजा है।

पार्टी का निर्णय है...
टिकट देने का निर्णय पार्टी आलाकमान का है। मुझे टिकट मिलने की जानकारी भी संयम लोढा ने ही देते हुए बधाईदी थी। मैंने हर कार्यक्रम में लोढा के साथ रहकर उनका समर्थन किया है। लोढा को टिकट नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं में थोड़ी नाराजगी और मायूसी है। लेकिन पार्टी का जो भी निर्णय होगा, वो जिम्मेदारी निभाते हुए ही मैं कार्य करूंगा।
-जीवाराम आर्य, कांग्रेस प्रत्याशी

फिलहाल मैं कुछ नहीं बोल सकता
टिकट कटने से मुझे गहरा आघात लगा है। मैं सदमे से उभर नहीं पाया हूं। ऐसे में फिलहाल इस बारे में कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हूं। पार्टी कार्यकर्ताओं की राय लेकर कदम उठाए जाएंगे।
-संयम लोढा, पूर्व विधायक

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.