Breaking News
recent

video : उदयपुर में रोशनी के पर्व की शुरू होते ही बाजार में बरसा धन, ख‍िले व्यवसायियों के मन

धीरेंद्र जोशी/उदयपुर. रोशनी के पर्व के शुरुआत के साथ ही बाजारों में उमडी भीड़ से व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे। सुबह से लेकर देर रात तक शहर के विभिन्न बाजारों में ग्राहकों की खासी भीड़ रही। सोना-चांदी, बर्तन, दुपहिया वाहन से लेकर इलेक्ट्रोनिक सामान सभी क्षेत्रों में खुलकर लोगों ने खरीदारी की। इससे व्यापारी काफी खुश और उत्साहित नजर आए। बर्तन एसोसिएशन अध्यक्ष झमक लाल जैन ने बताया कि इस बार धनतेरस पर बर्तनों के प्रति ग्राहकों का रुझान काफी अच्छा रहा। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर स्टील के बर्तनों की बजाय पीतल और तांबा के बर्तनों की खरीदारी को शुभ माना जाता है। एेसे में इन दोनों ही धातुओं के बर्तनों की अच्छी बिक्री हुई। ग्राहकों के रुझान के आधार पर शहर में चार से पांच करोड़ की बर्तन बिके होंगे।

70 करोड़ के चार पहिया वाहन बिके

टेक्नोय मोटर के दिनेश कावडि़या ने बताया कि उनके शोरूम से 300 चार पहिया वाहन बिके। इसके अलावा अन्य कंपनियों के भी वाहन बिके होंगे। अंदाजन एक हजार से ऊपर वाहन सोमवार को जिले में बिके होंगे। प्रतिवाहन औसत 7 लाख रुपए जोड़े जाए तो करीब 70 करोड़ रुपए के चार पहिया वाहन बिके। महंगा होने के बावजूद खूब बिका सोना सोजितिया ज्वैलर्स के महेंद्र सोजतिया ने कहा कि धनतेरस पर दिनभर सोने-चांदी की अच्छी बिक्री हुई। दुकानों पर बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे।

 

READ MORE : दीपावली सजावट प्रतियोगिता 7 को, विभिन्न बाजारों में सजावट को लेकर लगी है होड़

 

उन्होंने बताया कि एक समय तो उनकी दुकान पर ग्राहकों को टोकन देने पड़े। बाजार पर जीएसटी और नोट बंदी का कोई प्रभाव नहीं दिखाई दे रहा। सोने का भाव 32 हजार से ऊपर होने के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की। एक दिन में निकले 1100 दुपहिया वाहन वीएसएस इंटरप्राइजेज सतपाल सिंह ने बताया कि उनके शो रूम से सोमवार को 580 दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई। इसमेेंें से 520 वाहन उन्होंने सब डिलर को भेजे। एेसे में सोमवार को एक ही दिन में 1100 से अधिक सौ से अधिक वाहन बिके। मनामा ऑटो मोबाइल्स मोहम्मद हुसैन मुस्तफा ने बताया कि पुरानी बुकिंग और धनतेरस की खरीदारी मिलाकर सोमवार को एक दिन में 105 वाहन शो रूम से गए हैं। स्मार्ट एलईडी में ग्राहकों का रुझान हिंद इंटर प्राइजेज के सुरेश जैन ने बताया कि धनतेरस पर इस बार ग्राहकी अच्छी रही। ग्राहकों का रुझान स्मार्ट एलईडी के प्रति अधिक रहा। इसके साथ ही नए फिचर वाली वाङ्क्षशग मशीनों की भी अच्छी बिक्री हुई। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर टीवी, फ्रिज, एलईडी सहित अन्य इलेक्ट्रोनिक आईटमों के 300 से अधिक नग बिके।

3000 से अधिक बिके दुपहिया वाहन

रोशन टीवीएस के रोशनलाल जैन ने बताया कि दुपहिया वाहनों के प्रति इस बार ग्राहकों का रुझान काफी अच्छा रहा। हमारे शोरूम से 250 वाहन बिके। उन्होंने बताया कि अनुमान के मुताबिक धनतेरस पर शहर में 3000 से अधिक दुपहिया वाहन बिके होंगे। प्रत्येक वाहन की कीमत औसत 65 हजार भी मानी जाए तो 19 से 20 करोड़ रुपए के दुपहिया वाहनों की बिक्री सोमवार को हुई है।

DHANTERAS

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.