Breaking News
recent

VIDEO: पर्यटकों को टिकट नहीं मिले, बैरंग लौटे

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के मौजूदा पर्यटन सत्र में करंट बुकिंग प्रक्रिया का ढर्रा सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। दीपावली पर पर्यटकों की आवक अधिक होने से एक बार फिर टिकट व्यवस्था शुक्रवार को भी गड़बड़ा गई। शुक्रवार को भी सुबह की पारी में टिकट नहीं मिलने से नाराज पर्यटकों ने शिल्पग्राम स्थित बुकिंग विण्डो पर जमकर हंगामा किया। वनाधिकारी सिस्टम के काम नहीं करने को वजह बता रहे हैं।


साढ़े आठ बजे बाद भेजा भ्रमण पर
टिकट नहीं मिलने के कारण सुबह की पारी में करीब 100 से अधिक पर्यटक समय से पार्क भ्रमण पर नहीं जा सके। हालांकि बाद में पर्यटकों को टिकट जारी करके साढ़े आठ बजे बाद जंगल भ्रमण पर भेजा गया। त्योहारी सीजन होने के कारण रणथम्भौर में इस समय पर्यटकों की आवक अधिक है। जबकि करंट बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव के बाद वाहनों की संख्या निर्धारित करने के कारण पर्यटकों को जंगल भ्रमण के टिकट नहीं मिल पा रहे हैं।


गुरुवार को भी हुआ था हंगामा
वनाधिकारियों ने रणथम्भौर मेंं दीवाली पर पर्यटकों की आवक अधिक होने के बाद गुरुवार को वाहनों की संख्या में इजाफा किया था।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह पांच जिप्सी व पांच कैंटर बढ़ाए गए थे। लेकिन दोपहर की पारी में फिर से वाहन घटा दिए गए। ऐसे में पर्यटकों को टिकट नहीं मिले और पर्यटक भ्रमण पर नहीं जा सके।


शाम को बैरंग लौटे पर्यटक
कुछ ऐसे ही हालात शाम की पारी में भ्रमण के दौरान भी रहे। शाम की पारी में भी पर्यटकों को टिकट नहीं मिल सके। शाम की पारी में विण्डो पर पर्यटकों की भारी भीड़ रही। पर्यटकों की कतार कैंटीन तक पहुंच गई, लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण कई पर्यटक निराश होकर वापस होटल लौट गए तो कुछ पर्यटकों ने रणथम्भौर दुर्ग का भ्रमण कर ही तसल्ली की।


सुबह सिस्टम के काम नहीं करने के कारण टिकट जारी करने में देरी हो गई थी। हालांकि बाद में सभी पर्यटकों को भ्रमण पर भेज दिया गया।
अजीत सक्सेना, उपवन संरक्षक (पर्यटन), रणथम्भौर, सवाईमाधोपुर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.