Breaking News
recent

Video : नाटक से फेक न्यूज के खिलाफ जगाई जागरुकता

बाड़मेर. राजस्थान पत्रिका और फेसबुुक के साझा अभियान शुद्ध का युद्ध के तहत शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में चेंजमेकर्स, वॉलिंटियर्स और प्रबुद्धजन को फेक न्यूज से समाज पर पडऩे वाले विपरीत असर के बारे में जानकारी दी गई।

उन्हें पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए सही और गलत खबर पहचानने के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में मौजूद विधानसभा के प्रबुद्ध लोगों ने फाल्स न्यूज (झूठी खबरों ) से सचेत रहने, इनको फारवर्ड नहीं करने एवं सदैव बहिष्कार की पैरवी की। माहौल खराब करने में उनकी भूमिका न रहे और औरों को भी जागरूक करने की बात रखी।

सुनो..सुनो, आओ...रे आओ...।
आवाज के साथ ही विवेकानंद सर्किल व रेलवे स्टेशन के सामने लोग एकत्रित होने लगे। सामने कुर्ते और जींस में युवाओं की टीम उन्हें बुला रही थी। फिर जैसे ही संवाद शुरू हुआ लोग जुड़ते रहे और देखते-ही- देखते ही मजमा जम गया। शनिवार को राजस्थान पत्रिका और फेसबुक के साझा अभियान शुद्ध का युद्ध के तहत आयोजित नुक्कड़ नाटक फेक न्यूज के खिलाफ संदेश दे गया तो आआ वोट करें की प्रस्तुति ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

परिसर में मतदाता जागरूकता, फेक न्यूज और सोशियल मीडिया अवेयरनेस के संदर्भ में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. आदर्श किशोर व रंगकर्मी मूलाराम के निर्देशन में दो नुक्कड़़ नाटकों का प्रदर्शन किया गया, इनमें एनसीसी कैडेट्स और उजास के रोवर दल ने अभिनय किया आओ वोट करें नाटक में अफवाह से बचने और सत्यता को जानने का सन्देश दिया गया।

इसमें मदन सिंह, प्रकाश सियाग, हरीश कुमार , लोकेश सोलंकी, मोहनलाल, प्रेमाराम ने अभिनय किया।बेवकूफपरबेवकूफ बनाये जा रहे हैं... नाटक में बिना सत्यता और स्रोत जाने न्यूज को फोरवर्ड करने से बचाना चाहिए का सन्देश दिया। इसमें राहुल, पूनमाराम, गंगाराम ने अभिनय किया।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.