Breaking News
recent

VIDEO : यूथ कांग्रेस के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़े कार्यकर्ता

हेमन्त आमेटा/भटेवर. पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस महासचिव गजेंद्र सिंह शक्तावत ने कहा कि बुजर्गोंं का आशीर्वाद व कांंग्रेस की युवा शक्ति से इस बार कांंग्रेस पार्टी को वि‍जय बनाना है। शक्तावत अड़ीन्दा के घाटा वाला माताजी मंदिर परिसर में यूथ काँग्रेस के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। शक्तावत ने कहा कि पूरे राजस्थान में काँग्रेस की लहर है वर्तमान वसुंधरा सरकार व स्थानीय विधायक ने विकास के नाम पर जनता को सिर्फ जुमले दिये, शक्तावत ने कहा कि वल्लभनगर विधानसभा विकास कार्यो की दुर्गति 5 सालों में हुई उतनी कभी नहीं हुई। शक्तावत ने युवक कांग्रेस के बूथ प्रभारियों को आव्हान किया कि एक बूथ पर 15 यूथ मुस्तेद रह कर कार्य करे। इस मौके कर कई कार्यकर्ताओ के काँग्रेस में शामिल होने पर शक्तावत ने माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुकड़ा, यूथअध्यक्ष श्याम लाल मेनारिया, महेंद्र सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि मुकेश नागदा, कुन्दन सिंह कच्छेर, मांगी लाल रावत, भागचंद, हिमांशु सिंह, बाबरू लाल, पर्वतसिंह, शिवराज सिंह, गोटू बाठेड़ा, सुभाष जांगिड़, लक्ष्मण सिंह, नारायण मीणा, आजाद सिंह, प्रकाश माली, हेमेन्द्र मालवीय, दिनेश मेनारिया, कैलाश मेनारिया, रमेश साहू, विरेन्द्र जोशी ने भी संबोधित किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.