मंडार. थाना पुलिस ने भटाणा जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात का राजफाश कर शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी हमीरसिंह भाटी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात के राजफाश को लेकर एसपी जय यादव के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमें कांस्टेबल विक्रमसिंह, रणजीतसिंह, जयंतीलाल व सिरोही साइबर सैल के जगदीश को शामिल करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की गई। वहीं भटाणा जैन में लगे सीसीटीवी फुटैज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए गए। जिस पर पुलिस टीम ने भीमाणा पाटरिया फली कोयलवाव (नाना) जिला पाली निवासी आशाराम उर्फ आशिया पुत्र लालाराम गरासिया व मेवाड़ों का मठ (बेकरिया) जिला उदयपुर निवासी शरदा उर्फ हरदा पुत्र नानाराम गरासिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों ने गैंग के साथ मिलकर भटाणा में चोरी करना कबूला। जिस पर दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक जब्त की। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में सिरोही व पाली जिले में कई स्थानों पर वारदात अंजाम देना कबूल किया है।
यह था मामला
गौरतलब है कि 26 अक्टूबर को मंदिर पुजारी भटाणा निवासी बाबूलाल रावल ने रिपोर्ट दी थी कि 25 की रात में चोर जैन मंदिर का ताला तोड़कर मूर्तियों से करीब डेढ़ किलो के चांदी के मुुकुट व टीके, 50 ग्राम सोने से बनी तीन कपाली, भंडारे से करीब चार हजार रुपए नकद चुरा ले गए। इसके अलावा अम्बेमाता मंदिर व एक मकान में भी चोरी की वारदात हुई थी।
मोबाइल बंद कर पहुंचते थे वारदात अंजाम देने
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिन में मंदिर, सूने मकानों व बाहर खड़ी रहने वाली बाइक के बारे में रैकी करते थे। इसके बाद रात में गैंग सदस्यों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस की नजर से बचने के लिए मोबाइल फोन को दूसरे हल्का क्षेत्र में बंद कर देते थे।
ये वारदात कबूली
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 22 व 23 अक्टूबर की मध्य रात्रि पाली जिले के रानी कस्बे में बाइक व बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, 26 व 27 अक्टूबर की मध्य रात्रि पाली जिले के रानी हल्का के गांव बिजोवा से मकानों के ताले तोड़कर नकदी, चंादी के जेवरात, गर्म कम्बल व बैग समेत सामान, करीब बारह दिन पूर्व पाली जिले के बाली थाना क्षेत्र के धणी गांव में माताजी मंदिर के ताले तोड़कर चांदी के जेवरात, 10 व 11 अक्टूबर रात्रि पाली जिले के सादड़ी थानान्र्तगत गांव सादड़ा में जेवरात, बन्दूक व नकदी, 25 जुलाई को आबुरोड शहर थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड मानपुर से बाइक चोरी करना कबूल किया है।





No comments:
Post a Comment