Breaking News
recent

VIDEO : श्रीनगर में बर्फबारी से शेखावाटी में बढ़ी सर्दी, यहां छाया घना कोहरा

फतेहपुर(सीकर). श्रीनगर में हुई बर्फबारी ने शेखावाटी में सर्दी बढ़ा दी है। धनतेरस से पहले रविवार को चली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया। ऐसे में दीपावली सर्दी और ठिठुरन के बीच मनाई जाएगी।

फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र पर रविवार को न्यूनतम तापमान 9.2 और अधिकतम 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि बर्फबारी के कारण आने वाले दिनों में तापमान में कमी आएगी। वहीं सर्दी बढऩे से त्योहारी सीजन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रविवार सुबह सर्द हवाओं के साथ हल्की धुंध भी छाई।

हालांकि बाद में सूरज निकल आया, लेकिन सर्द हवाओं का दौर दिन में रह-रहकर जारी रहा। शाम होने के साथ ही सर्दी फिर बढ़ गई। तापमान का उतार चढ़ाव मौसमी बीमारियों को भी बढ़ावा देने वाला है। ऐसे में दमा रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

धोरों की धरा कोहरे की चादर
पाटोदा .मौसम का मिजाज बदलने से पाटोदा व आस पास के क्षेत्रों में रविवार सुबह में देर तक कोहरा रहा। इस दौरान हल्की ठंडी हवा भी बह रही थी। कोहरे की वजह से धूप काफी देरी से निकली। रविवार को भी सुबह में मॉर्निंग वॉक में निकले अधिकांश लोगों को चादर ओढ़े देखा गया।

 

बंदी को सामग्री देने के आरोपितों को भेजा जेल


सीकर. न्यायालय परिसर में बंदी सुनील ढाका को सामग्री देने और चालानी गार्ड के साथ मारपीट करने वाले आरोपित को जेल भिजवा दिया गया है। इसके अलावा बंदी को भी मामले में आरोपित बनाकर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जाएगा। जबकि इनके तीसरे साथी की तलाश में पुलिस अलग से जुटी हुई है। कोतवाल वीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपित अंकित को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था। आदेशों के तहत उसे जेल भिजवा दिया गया है। जिस बंदी को अंकित व उसका साथी सामग्री देने आया था। उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। गौर तलब है कि शनिवार को न्यायालय परिसर में बंदी को सामग्री देने वाले दो युवकों को पुलिस ने रोका था। लेकिन, इसके बाद भी जबरन सामग्री देने और चालानी गार्ड के साथ मारपीट का प्रयास किया था।


वारंटी गिरफ्तार


सीकर. कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में पांच साल से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसआई अमित कुमार नागौरा ने बताया कि आरोपित महेश पुत्र ब्रदीप्रसाद पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज था। इसने एक प्लाट फर्जी तरीके से बेचान कर दिया था। मुखबिर की सूचना पर आरोपित महेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.