मो. इलियास/उदयपुर. विवाहिता के मुंह पर थूकने एवं उसकी लज्जा भंग का प्रयास करने के मामले में सोमवार को उस समय नाटकीय मोड़ आ गया जब आरोपी पक्ष की महिला ने भी पीडि़ता व उसके पति पर मोबाइल पर उसके नाम से अश्लील चैटिंग कर ससुराल व समाज में बदनाम करने का आरोप लगाते हुए एसपी को रिपोर्ट दी। एसपी के आदेश पर सुखेर थाना पुलिस ने आईटीएक्ट में मामला दर्ज किया। इधर, अम्बामाता थाना पुलिस ने समाजजनों के सामने विवाहिता का घूंघट उठाने, उसके मुंह पर थूकने के प्रकरण में कुछ और लोगों के बयान लेकर जांच आगे बढ़ाई है।
आरोपी पक्ष की एक महिला ने सुखेर थाने में रिपोर्ट में दी कि अपे्रल 2018 से वह पीहर में रह रही है। पीडि़ता का पति छोटा बेदला निवासी नकुल निमावत उससेजबरन दोस्ती करना चाहता था। 23 व 24 मई को उसने मोबाइल पर गंदे मैसेज व सिम्बोल भेजे। उसने उसे हरकतों से बाज आने का जवाब भी दिया। बाद में आरोपी लगातार मैसेज करता रहा, लेकिन उसने फिर कोई जवाब नहीं दिया। पति को बताया तो उन्होंने नकुल को भला-बुरा कहा, परिवार को शिकायत करने की बात कही तो वह नाराज हो गया। बदला लेने के लिए नकुल ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर योजना बनाई। नकुल ने खुद के मोबाइल पर अपनी पत्नी के मोबाइल नम्बर को उसके नाम से सेव किया। नकुल की पत्नी ने भी अपने मोबाइल पर चार साल पहले हुई मेरी सगाई का फोटो लगा दिया। इसके बाद पति-पत्नी ने अश्लील चैङ्क्षटग की और दोनों ने अपने-अपने मोबाइल से वार्ता भी की। बाद में उसके स्क्रीन शॉट मेरे ससुराल वालों को सेंड कर दिए। मैसेज देखकर ससुराल वालों को काफी बुरा लगा, हमने आरोपी का सारा कृत्य ससुराल वालों को बताने के साथ ही उसके विरुद्ध सूरजपोल थाने में रिपोर्ट भी दी। पुलिस ने मामला सुखेर का होने से रिपोर्ट दर्ज नहीं की। समझाइश के बाद सिर्फ उसे शांतिभंग में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आईटीएक्ट में मामला दर्ज किया है। जांच के बाद ही मैसेज करने वाले आरोपी का पता लग पाएगा।





No comments:
Post a Comment