Breaking News
recent

Video: श्मशान में ऐसा क्या हुआ कि रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा

-दौसा में मतदाता जागरूकता का अनूठा कार्यक्रम
दौसा. रंग-बिरंगी रोशनी से सजा श्मशान। दीवारों पर लगे मतदाता जागरूकता के बैनर। श्मशान के एयर कंडीशनर हॉल में वीवीपैट के साथ मौजूद अधिकारी व मतदान का संकल्प लेते आमजन। यह नजारा था तिवाड़ी मुक्तिबाग श्मशान का। यहां आयोजित स्वीप संध्या में मतदाताओं ने मतदान करने के नारे लगाए, जिनकी आवाज दूर तक गूंजी।

 


पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने एसी मुक्तिधाम के स्वरूप की प्रशंसा की तथा इस जगह मतदान जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण आयोजन को सराहनीय कदम बताया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजवीरसिंह चौधरी ने कहा कि जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के नवाचार किए जा रहे हैं। इसी के तहत मुक्तिधाम में स्वीप गतिविधियां की गई। यहां सभी समाजों के लोग जमा हुए तथा 7 दिसम्बर को मतदान करने की प्रेरणा ली। वीवीपैट की कार्य-प्रणाली को भी समझा। दौसा के रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जीएल शर्मा ने कहा कि यह मुक्तिधाम व इस तरह का आयोजन प्रेरणादायी है।

 


कार्यक्रम संयोजक वार्ड पार्षद शोभा शर्मा ने बताया कि श्मशान को नए स्वरूप के में विकसित किया है। विभिन्न किस्म की फुलवारियां लगाकर लॉन तैयार किया है। वातानुकूलित सभा-भवन तैयार कराय। जहां बैठकर शान्ति के लिए प्रार्थना की जा सकेगी। सबसे पहले मतदान जागरूकता सम्बन्धी गतिविधि का आयोजन कर इस स्थल को राष्ट्रीय सरोकार से भी जोड़ा गया।

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी तुलसी वृक्ष के समक्ष दीप जलाकर शुरुआत की। रामधुनि का प्रस्तुतिकरण भी किया गया। स्वीप कॉर्डिनेटर महेश आचार्य ने वीवीपैट की कार्यप्रणाली को विस्तार से बताया। कलाजत्था ने जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। इस दौरान गोवर्धन पण्डा, प्रेममोहन शर्मा, रमेश चन्द्र, कमलेश पीटीआई, प्रेम राणा, नीना तिवाड़ी सहित कई मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.