Breaking News
recent

अंकज्योतिष 06 दिसंबर 2018: आज इस अंक वाले युवावर्ग को जीवन में कई शुभ अवसर प्राप्त होंगे

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- व्यवसायिक संबंधों को बरकरार रखना फायदेमंद साबित होगा। दूसरों की सलाह लेकर किये गए कार्य में सफलता प्राप्त होगी। भुलने की आदत परेशानी का कारण बनेगी।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल सूर्योदय से पूर्व स्नान कर नित्य पूजन करें।

अंक 02- तेजी मंदी के कारोबार में भुगतान प्रक्रिया में देरी के कारण लाभप्रद स्थितियां हानि में बदल सकती है। जीवनसाथी के साथ अत्यधिक अपेक्षाओं के परिणाम विपरित आएंगे।
अनुकूलता के लिए- घर में कबाड़ इकट्ठा करने से बचें।

अंक 03- स्वतंत्र रहकर किये गए कार्य प्रतिष्ठा व पैसा दोनों दिलाएंगे। अभिमानी प्रवत्ति के कारण नाजुक रिश्तों में खटास आ सकती है। परिवार में प्राप्त अधिकारों में कमी आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- श्रीगणेशजी का सिंदुर से चोला चढ़ाएं।

अंक 04- निजी संबंध बेहतर बनाने की कोशिशें सफल रहेगी। वाहन से संबंधी अनावश्यक खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यस्थल पर स्वहित देखने से अपमानजनक स्थिति बन सकती है।
अनुकूलता के लिए- हरे रंग के उपयोग से बचकर रहें।

अंक 05- नौकरों पर विश्वास कायम नहीं रह पाएगा। कानूनी प्रक्रिया कुछ दिन के लिए टलने से मन में अप्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में लिये ऋण का भुगतान समय पर नहीं कर पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- अपशब्दों का उपयोग करने से बचें।

अंक 06- युवावर्ग को जीवन में नीत नये अवसर प्राप्त होंगे व उनका भरपूर लाभ भी मिलेगा। नित्य के पूजन कर्म में मानसिक उथल-पुथल के कारण विघ्न उत्पन्न हो सकते है।
अनुकूलता के लिए- गाय की बछडे़ सहित पूजा करें।

अंक 07- कला के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के कारण अपना स्थान बरकरार रखने के लिए अधिक प्रयासों की आवश्यकता है। कानूनी विवाद में समझोते के प्रयास कुछ दिनों के लिए टलेंगे।
अनुकूलता के लिए- तुलसी पत्ते का सेवन कर घर से निकलें।

अंक 08- आज का समय चिकित्सकों में व्यस्त हो सकता है। साझेदारी में आपसी विश्वास को समझने व कायम रखने की जरूरत है। अपने सतत जनसंपर्कों का लाभ व्यापार में मिलेगा।
अनुकूलता के लिए- हनुमान मंदिर में बढ़ते क्रम में आटे के दीपक लगाएं।

अंक 09- मानसिक उत्तेजना के बने रहने के कारण दैनिक कार्यों को समय पर पूरा नहीं कर पाएगें। प्रतिस्पर्धा के युग में समय के साथ न चल पाने के कारण घोर निराशा रहेगी।
अनुकूलता के लिए- सलाह लेकर कार्य करने को प्राथमिकता दें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.