Breaking News
recent

अंकज्योतिष 07 दिसंबर 2018: आज इस अंक वाले जातक क्रोध पर नियंत्रण रखें, काम बिगड़ सकते है

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- धार्मिक कार्यों में समय व्यतित होगा। कार्यस्थल पर अधिनस्थों के व्यवहार से क्रोध की स्थिति बनेगी। पारिवारिक स्तर पर वरिष्ठों के सुझाव की अनदेखी से नुकसान होगा।
अनुकूलता के लिए- नित्यपूजन कर्म मन से करें।

अंक 02- वाणी संयम न होने से जनता के मध्य अपमानजनक स्थिति बन सकती है। मित्रों के मध्य व्यतित अमुल्य समय बचाने का प्रयास करें। जीवनसाथी की तकलीफ को हल्के से न लें।
अनुकूलता के लिए- 5 नारियल देवी मंदिर में चढ़ाएं।

अंक 03- जमीन-जायदाद में अल्प समय के लिए किये गए निवेशा का लाभ नहीं मिल पाएगा। युवावर्ग को करियर में मिले सुअवसरों को अपने हाथों से जाने नहीं देना चाहिए।
अनुकूलता के लिए- गीले वस्त्र धारण करने से बचें।

अंक 04- आरोप-प्रत्यारोप की संभावनाओं को देखते हुए नौकरी में बैहद स्पष्टता बनाए रखने की जरूरत है। कार्यस्थल पर अपने काम स्वयं करने से शत्रुपक्ष हावी नहीं हो पाएगा।
अनुकूलता के लिए- शिक्षण सामग्री का अपमान करने से बचें।

अंक 05- वरिष्ठों से मेल-मिलाप के फायदे आगे देखने को मिलेंगे। मित्रों पर अत्यधिक विश्वास के कारण धोखा उठाना पड़ सकता है। भवन निर्माण के संबंध में आई रूकावटें दूर होगी।
अनुकूलता के लिए- लोंग की माला बनाकर देवी मंदिर में चढ़ाएं।

अंक 06- परोपकार के बाद किसी से भी कोई अपेक्षा न रखें। स्वास्थ्य संबंधी पूराने रोगों से जुझना पड़ सकता है। तेजी मंदी के कारोबार में वैकल्पिक मार्गों को अपनाने की जरूरत है।
अनुकूलता के लिए- माखन मिश्री का सेवन कर घर से निकलें।

अंक 07- संतानपक्ष का रूखा व्यवहार मानसिक वेदना पहूंचाएगा। पहले से चल रहे लंबित प्रकरणों के निपटारे करने में गति आएगी। दांपत्य में आपसी सामजस्य बना रहेगा।
अनुकूलता के लिए- हल्दी मिश्रित जल से भोलेबाबा का अभिषेक करें।

अंक 08- शिक्षा के क्षेत्र में अनुकुल माहौल रहने के कारण प्राप्त अवसरों को हाथ से न जाने दें। मर्यादित भाषा के कारण कारोबार में लेन-देन कुछ समय के लिए टल सकता है।
अनुकूलता के लिए- भिक्षुक को श्वेत अन्न का दान में दें।

अंक 09- सामाजिक व राजनीतिक स्तर पर जनपक्ष में अपनी छवि को ध्यान में रखकर कार्य करें। विषम परिस्थितियों में क्रोध आ जाने के कारण बने हुए काम बिगड़ सकते है।
अनुकूलता के लिए- नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जप करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.