Breaking News
recent

अंकज्योतिष 08 दिसंबर 2018: आज अंक 09 वाले जातकों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- मेहनतकश व्यक्ति को पारिश्रमिक के लिए जुझना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का समय उत्सवादि गतिविधि में बितेगा। व्यापार में वरिष्ठों की सलाह को नजरअंदाज न करें।
अनुकूलता के लिए- एक मांगरोल सुपारी अपने पास में रखें।

अंक 02- परिवार में बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए क्रोध पर काबु रखें। शारीरिक निर्बलता दूर होने से मेहनत के कार्य अच्छे से कर पाएंगे। संपत्ति खरीदने-बेचने में तेजी का रूख रहेगा।
अनुकूलता के लिए- सिंदुरी रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।

अंक 03- व्यापार में अतिरिक्त खर्चों को रोक पाने में असफल रहेंगे। जोखिम के कार्यों में मन की गति पर नियंत्रण आवश्यक है। पुरा समय सांस्कृतिक गतिविधियों में व्यतित होगा।
अनुकूलता के लिए- घर में कन्याओं को भोजन कराएं।

अंक 04- परस्पर सहयोग की भावना साझे व्यापार में आगे बढ़ने के लिए गति प्रदान करेगी। धनाभाव के कारण कारोबारी विस्तार को कुछ समय के लिए टालना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर रामनाम का स्मरण करें।

अंक 05- खाने-पिने में पश्चिमी भोजन की अपेक्षा देशी भोजन को महत्व दें। दोस्तों में समय व्यतित होने के कारण कामकाज प्रभावित होगा। घुमी हुई वस्तु के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
अनुकूलता के लिए- यथासंभव रसोईघर में ही भोजन करने की कोशिश करें।

अंक 06- स्वहित में समय पर निर्णय न लेने के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकुल असर पड़ सकता है। शासकीय बाधाओं के निपटारे में भाईयों के सहयोग के कारण पूर्ण आत्म संतोष रहेगा।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल कुछ देर प्रभु स्मरण करें।

अंक 07- न्यायायिक प्रक्रिया के निपटने में तेजी का रूख रहेगा। व्यस्तता से भरी जिंदगी में मशीनरी का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। अधिनस्थों पर भरोसा कायम रखने में दिक्कत आएगी।
अनुकूलता के लिए- दिन में शयन करने से बचें।

अंक 08- शारीरिक स्फूर्ति बनी रहने के कारण कार्यों को समय के पहले कर पाएंगे। बाधा के यकायक दूर होने से ईश्वार के प्रति आस्था में बढ़ोतरी होगी। स्वनिर्णय से हानि संभव है।
अनुकूलता के लिए- एक अशोक का पत्ता अपने पास में रखें।

अंक 09- कार्यालय में अकर्मणयता के कारण अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आकस्मिक धनलाभ की बजाए स्थिर लाभकारी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें।
अनुकूलता के लिए- दिये गए दान का बखान करने से बचें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.