ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- ईश्वर के प्रति आस्थाओं में कमी आएगी। गरिष्ठ भोजन के सेवन से स्वास्थ्य पर प्रतिकुल असर पड़ सकता है। जनपक्ष के प्रति अपनी सोच में व्यापक बदलाव लाना होगा।
अनुकूलता के लिए- श्वेत वस्तुओं के सेवन से बचकर रहें।
अंक 02- सामाजिक दायित्वों को पूरा करने के चक्कर में परिवार की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। मेहनतकश व्यक्ति पराक्रम की कमी से कार्यों को समय पर पुरा नहीं कर पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- गाय को मीठी रोटी खिलाएं।
अंक 03- ज्ञान के क्षेत्र में परस्पर विषयपरक विचार रखने से पुरानी समस्याएं दूर होगी। धनाभाव के कारण नई योजनाओं के क्रियान्वयन को कुछ समय के लिए रोकना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक लगाएं।
अंक 04- शरीर के प्रति छोटी से छोटी बातों को भी नजर अंदाज न करें। साझेदारी में एक दूसरे पर आरोप लगाने से बचें। जीवनसाथी के निरंतर सहयोग में कमी आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करें।
अंक 05- पुरानी शारीरिक तकलीफों से छुटकारा पा सकते है। सामाजिक स्तर पर किये गए निस्वार्थ कार्यपद व प्रतिष्ठा दोनों दिलाएंगे। आज के दिन पूर्ण सफलताएं प्राप्त होगी।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण भगवान को मोरपंखी अर्पित करें।
अंक 06- अत्यधिक व्यसनों के कम होने के कारण स्वजनों का खोया विश्वास पुनः प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मिले अवसरों को छोड़ना भविष्य में नुकसानदेह साबित होगा।
अनुकूलता के लिए- देवी दुर्गा को लाल पुष्प की माला चढ़ाएं।
अंक 07- दैनिक कार्यों के प्रति मन में आलस्य बना रहेगा। भाईयों का सहयोग व्यापार को नई उचाईयां प्रदान करेगा। जोशपूर्ण कार्यों में आशानुरूप लाभ न मिलने से घोर निराशा रहेगी।
अनुकूलता के लिए- लाल रंग से बचकर रहें।
अंक 08- अत्यधिक उत्तेजना व व्याकुलता के कारण जनपक्ष में बनी छवि पर प्रतिकुल असर पड़ सकता है। रूके हुए कार्यों की बाधाएं दूर होगी एवं उनमें निरंतर गति आएगी।
अनुकूलता के लिए- मीठे जल का सेवन कर घर से निकलें।
अंक 09- नौकरीपैशा व्यक्ति को अपने व्यवहार के कारण वरिष्ठजनों की नाराजगी झेलना पड़ सकती है। अत्यधिक वाचालता के कारण कारोबार में प्राप्त अवसरों को भुना नहीं पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- मिश्री का सेवन कर कार्य की शुरूआत करें।





No comments:
Post a Comment