Breaking News
recent

चूरू में जम्मू-कश्मीर की तरह जमी बर्फ, पारा पहुंचा 0 डिग्री

चूरू. कश्मीर की वादियों में पड़ी बर्फ ने फिर से चूरू को जीरो डिग्री पर ला दिया। हिमालय की वादियों से निकली बर्फीली हवाओं ने अंचलवाशियों को कंपाकर रख दिया। बुधवार सुबह पारा शून्य डिग्री पर आ गया। लोग सुबह उठे तो बाहर खड़ी गाडिय़ों की शीट व खुले में पड़े बर्तनों तथा परिंडों में बर्फ जमी थी। ज्ञातव्य हो कि पांच दिन बाद पारे ने एक बार फिर अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 20 दिसंबर को पार 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी के साथ चूरू प्रदेश के तापमापी केन्द्रों पर सबसे सर्द दर्ज किया गया। इसके बाद श्री गंगानगर में दूसरा सबसे कम तापमान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सभी केन्द्रों पर न्यूनतम तापमान सात डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।
फसलों में नुकसान की संभावना बढ़ी
घांघू . गांव घांघू व आस-पास के क्षेत्र में कडाके की सर्दी का दौर जारी है। अल सुबह पड़ी कडाके की सर्दी के कारण पारा जमाव बिन्दु पर आ गया और घरों मे बाहर पड़ा पानी व पक्षियों के लिये परिंडो में रखा पानी बर्फ बन गया। फसलों में सिंचाई करने वाले पाइपों पर व फसल पर भी बर्फ जम गई। गाँव घांघू के किसान कुनणमल रेवाड़ ने बताया कि सुबह फसलों में सिंचाई करने वाले पाइपों पर बर्फ जम गई और फल के ऊपर पड़ा पानी भी बर्फ के रुप में तब्दील हो गया।जमीन पर भी पानी बर्फ बन गया। कुनणमल रेवाड़ ने बताया की अगर लगातार बर्फ जमती रही तो फसलों को नुकसान होने की सम्भावना है।
सर्दी का सितम जारी
साहवा. सुबह लोगों को धुन्ध से सामना नहीं करना पड़ा लेकिन सर्दी ने अपने तेवर इस कदर दिखाए कि सुबह होते होते पानी ही जमने लग गया। आस-पास के गांवों में धुन्ध नहीं आई जिससे वाहन चालको को काफी राहत मिली वहीं सर्दी के तेवर अन्य दिनों से अधिक तीखे रहे।एक किसान के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर की शीट पर पड़ी ओस बर्फ बन गई।
चार साल में तापमान की स्थिति
वर्ष तापमान
2015 -0.4
2016 4.1
2017 1.5
2018 0.0



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.