ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- कार्यशैली के कारण पद की गरिमा बरकरार नहीं रख पाएंगे। रूढ़िवादिता की अपेक्षा कर्म की प्रधानता स्वीकार करते हुए चलें। अत्यधिक व्यसनों को कम करने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर मौन रहें।
अंक 02- कार्यक्षेत्र में मिल रहे अच्छे प्रतिसाद को बनाए रखने के लिए स्वाभिमान को पनपने न दें। मुकदमेबाजी को अपने पक्ष में करने के लिए अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत रहेगी।
अनुकूलता के लिए- किसी से भी उधार लेने से बचें।
अंक 03- नौकरी में अपनी पद व प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए अपनी जवाबदारियों को समझना होगा। वरिष्ठों का मार्गदर्शन व्यवसाय की मुश्किलों से निकालने में सहायक होगा।
अनुकूलता के लिए- शयन से पूर्व कुछ देर प्रभु का स्मरण करें।
अंक 04- ग्रहस्थ आश्रम में अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए नैतिकता व चारित्रिक मुल्यों को न भूलें। कृषक वर्ग को अपने कार्यक्षेत्र में थोड़े से में संतोष करना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- गाय के दुध से शिवजी का अभिषेक करें।
अंक 05- भाग्य के भरोसे छोड़े गए काम के न होने से ईश्वर के प्रति आसक्ति में कमी आ सकती है। सांस्कृतिक गतिविधियों में रूचि रहने व हिस्सा लेने के सार्थक परिणाम आएंगे।
अनुकूलता के लिए- सलाह लेकर ही प्रत्येक कार्य करें।
अंक 06- विषम परिस्थिति में परोपकार के फायदे देखने को मिलेंगे। शीतप्रकृति के व्यक्ति प्रतिकुल मौसम की चपेट में आने से बचें। व्यापार में दूसरों के सुझाव दिग्भ्रमित कर सकते है।
अनुकूलता के लिए- दूसरों की वस्तुओं का उपयोग करने से बचें।
अंक 07- स्वर्णाभूषण पहनने में सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान संभव है। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही न बरतें। दांपत्य में छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा न बनाएं।
अनुकूलता के लिए- जीवमात्र को परेशान करने से बचें।
अंक 08- ग्रहकार्यों के समय पर पूरा न कर पाने के कारण नौकरी में मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। ऋणों को कम करने के प्रयास में प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।
अनुकूलता के लिए- श्वेत पदार्थों के सेवन से बचकर रहें।
अंक 09- धार्मिक आस्थाओं के साथ कर्म को न भूलें। लाभकारी योजना में वित्तिय प्रबंध होने से मन प्रसन्न रहेगा। खरीदारी करने में लापरवाही बरतने से आर्थिक नुकसान संभावित है।
अनुकूलता के लिए- बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू करें।





No comments:
Post a Comment